21 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Eng vs Pak: जो रूट ने बल्‍लेबाजी के बाद फील्डिंग में भी किया कमाल, स्टीव स्मिथ का पछाड़ बने दुनिया के नंबर-1 फील्डर

Eng vs Pak 1st Test: इंग्‍लैंड और पाकिस्‍तान के बीच खेले जा रहे पहले टेस्‍ट में बल्‍ले के बाद फील्डिंग में भी जो रूट ने एक विश्‍व रिकॉर्ड अपने नाम किया है। पाकिस्‍तान की दूसरी पारी में अजान अवैस का कैच लेते ही वह स्‍टीव स्मिथ को पछाड़ दुनिया के सबसे ज्‍यादा कैच लेने वाले दुनिया के नंबर-1 फील्‍डर बन गए।
less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Aug 21, 2026

Joe Root, Eng vs Pak 1st Test,

फील्डिंग के दौरान जो रूट। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/sportstarweb)

England vs Pakistan 1st Test: इंग्‍लैंड और पाकिस्‍तान के बीच तीन मैचों की टेस्‍ट सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में मेजबान इंग्‍लैंड काफी मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। इस मैच में पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी पाकिस्‍तान की टीम अपनी पहली में सिर्फ 171 रनों पर ढेर हो गई। इसके जवाब में इंग्लिश टीम ने 409 रन बनाते हुए पहली पारी के आधार पर 238 रन की बढ़ हासिल की। फिलहाल तीसरे दिन लंच ब्रेक तक पाकिस्‍तानी टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 59 रन बनाए हैं। वह अभी भी 179 रन पीछे है। यहां से उस पर पारी से हार का खतरा भी मंडरा रहा है। वहीं, इंग्‍लैंड की ओर से पहली पारी में 66 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेलने वाले जो रूट ने फील्डिंग में भी एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है।

तोड़ा स्‍टीव स्मिथ का रिकॉर्ड

बता दें कि पाकिस्‍तान की दूसरी पारी से पहले जो रूट के नाम टेस्‍ट क्रिकेट में 218 कैच दर्ज थे और वह ऑस्‍ट्रेलिया के स्‍टार खिलाड़ी स्‍टीव स्मिथ 218 कैच के साथ बराबरी पर थे। पाकिस्‍तान की दूसरी पारी में अजान अवैस का कैच लेते ही वह सबसे ज्‍यादा टेस्‍ट कैच लेने वाले दुनिया के शीर्ष खिलाड़ी बन गए।

बता दें कि टेस्‍ट क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले प्‍लेयर्स की सूची में राहुल द्रविड़ तीसरे स्‍थान पर हैं। उन्‍होंने अपने करियर में भारत के लिए 164 टेस्‍ट मैचों की 301 पारियों में 210 कैच लिए थे। शीर्ष 10 में सिर्फ द्रविड़ ही एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं।

टेस्ट करियर में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी

रैंकखिलाड़ीदेशमैचपारियांकैचएक पारी में सर्वाधिक
1जो रूटइंग्लैंड167*3192194
2स्टीव स्मिथऑस्ट्रेलिया1242372185
3राहुल द्रविड़भारत1643012103
4महेला जयवर्धनेश्रीलंका1492702054
5जैक्स कैलिसदक्षिण अफ्रीका1663152004
6रिकी पोंटिंगऑस्ट्रेलिया1683281963
7मार्क वॉऑस्ट्रेलिया1282451814
8एलिस्टेयर कुकइंग्लैंड1613001753
9स्टीफन फ्लेमिंगन्यूजीलैंड1111991715
10ग्रीम स्मिथदक्षिण अफ्रीका1172251695

खबर अपडेट हो रही है…

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग