21 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Eng vs Ban: अंग्रेजों के सामने पिछले 20 साल से घुटने टेक रहा पाकिस्तान, लीड्स टेस्ट में बनाया बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड

Eng vs Ban 1st Test: पाकिस्‍तान ने इंग्‍लैंड के खिलाफ लीड्स टेस्‍ट में एक बेहद ही शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया है। पिछले 20 साल उसकी सलामी जोड़ी 50 से अधिक की पार्टनरशिप नहीं कर सकी है। आखिरी बार 2006 में पाकिस्‍तान के लिए पहले विकेट के लिए 50 से अधिक की पार्टनरशिप हुई थी, लेकिन उसमें भी खेल था।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Aug 21, 2026

Eng vs Ban 1st Test

पाकिस्‍तान टीम। (फाइल फोटो सोर्स: IANS)

England vs Pakistan 1st Test: इंग्‍लैंड और पाकिस्‍तान के बीच तीन मैचों की टेस्‍ट सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स में खेला गया। इस मैच में इंग्‍लैंड ने पहली पारी के आधार पर 238 रनों की बढ़त हासिल की। लेकिन, फॉलोआन खेलने उतरी पाकिस्‍तान की टीम महज 135 रनों पर सिमट गई और मेजबान इंग्‍लैंड ने पारी और 103 रन से बड़ी जीत दर्ज की है। बता दें कि इस मुकाबले की दूसरी पारी में एक बार फिर पाकिस्‍तान टीम का शीर्षक्रम लड़खड़ा गया। उसका पहला विकेट शून्‍य के स्‍कोर पर गिरा। इसके साथ ही उसके नाम एक बेहद ही शर्मनाक रिकॉर्ड भी जुड़ गया। पिछले 20 साल से इंग्‍लैंड की सरजमीं पर पाकिस्‍तान की सलामी जोड़ी पहले विकेट के लिए 50 से अधिक रन की पार्टनरशिप नहीं कर सकी है। आखिरी बार 2006 में उसने पहले विकेट के लिए 50 से ज्‍यादा रनों की साझेदारी की थी, लेकिन उसमें भी एक खेल हुआ था।

20 साल पहले द ओवल में हुई थी 70 रन की साझेदारी

पाकिस्तान की इंग्लैंड में मजबूत ओपनिंग पार्टनरशिप को 20 साल बीत गए हैं। उनकी पिछली 50 या उससे ज्‍यादा की पहले विकेट के लिए पार्टनरशिप 2006 में हुई थी। उस दौरान 17 से 21 अगस्‍त के बीच पाकिस्‍तान और इंग्‍लैंड के बीच मुकाबला लंदन के द ओवल में खेला गचा था। उस मैच की पहली पारी में मोहम्‍मद हफीज और इमरान फरहत ओपनिंग में उतरे थे।

जब पाकिस्‍तान का स्‍कोर बिना कोई विकेट गंवाए 35 रन था, तब हफीज रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। इसके बाद फरहत का साथ देने यूनिस खान उतरे और इन दोनों 35 रन ही जोड़े थे कि यूनिस 9 रन बनाकर आउट हो गए और इस तरह पहला विकेट 70 के स्‍कोर पर गिरा। उस मैच के बाद से अब तक पाकिस्‍तान के लिए पहले विकेट के लिए 50 या उससे अधिक रन की साझेदारी नहीं हो सकी है।

इंग्‍लैंड ने पारी और 103 रन से जीता लीड्स टेस्‍ट

लीड्स टेस्‍ट की बात करें तो मेजबान इंग्‍लैंड ने पाकिस्‍तान के खिलाफ पारी और 103 रनों से बड़ी जीत दर्ज की है। इस मैच में पाकिस्‍तान की पहली पारी सिर्फ 171 रनों पर ही सिमट गई थी। इसके जवाब में मेजबान इंग्‍लैंड ने अपनी पहली पारी में 409 रन बनाते हुए 238 रन की बढ़त हासिल की। इसके बाद फॉलोआन खेलने उतरी पाकिस्‍तान की दूसरी पारी महज 135 रन पर सिमट गई।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग