24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PAK vs ENG: पाकिस्तान ODI ट्राई सीरीज के फाइनल में पहुंचेगा या इंग्लैंड की उम्मीदें रहेंगी बरकरार?

Pakistan vs England: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच 25 अक्टूबर को ODI ट्राई-सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जाएगा। जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, फाइनल का समीकरण और दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Satya Brat Tripathi

•

Updated: 24 Oct 2026, 12:50 PM IST

Harry Brook and Shaheen afridi

शाहीन अफरीदी और हैरी ब्रूक। (File Photo- IANS)

Pakistan ODI Tri-Series: पाकिस्तान ODI ट्राई-सीरीज का चौथा मुकाबला पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच 25 अक्टूबर को खेला जाएगा। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में दोनों टीमें भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे आमने-सामने होंगी। पाकिस्तान की टीम फाइनल में जगह पक्की करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, जबकि इंग्लैंड की टीम पलटवार कर फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखना चाहेगी। ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है।

बता दें कि मौजूदा सीरीज में इंग्लैंड की टीम अब तक एक भी मुकाबला नहीं जीत सकी है। इंग्लैंड को श्रीलंका के हाथों दो विकेट से हार का सामना करना पड़ा था, जबकि पाकिस्तान ने हैरी ब्रूक एंड कंपनी को 87 रनों से हराया था।

PAK vs ENG ODI: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच अब तक कुल 93 वनडे मुकाबले खेले गए हैं। इन मैचों में इंग्लैंड का पलड़ा भारी रहा है। इंग्लैंड ने जहां 57 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, वहीं पाकिस्तान को 33 मैचों में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच तीन मुकाबले बेनतीजा रहे हैं। वहीं, दोनों टीमों के बीच पिछले पांच वनडे मुकाबलों के आंकड़ों पर गौर करें तो इंग्लैंड ने चार मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान को सिर्फ एक मैच में जीत मिली है।

ODI ट्राई-सीरीज में क्या इंग्लैंड करेगा पलटवार?

पाकिस्तान ODI ट्राई-सीरीज में फाइनल की दौड़ में पाकिस्तान सबसे मजबूत स्थिति में है। दो मैचों में दो जीत के साथ उसके खाते में चार अंक हैं और उसका नेट रन रेट +1.240 है। बाकी बचे दो मैचों में से एक में जीत दर्ज करते ही पाकिस्तान फाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगा।

श्रीलंका दो अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। अपने दोनों बचे हुए मैच जीतने पर उसकी फाइनल में पहुंचने की संभावनाएं काफी बढ़ जाएंगी। वहीं, इंग्लैंड अपने दोनों शुरुआती मुकाबले हार चुका है और उसके खाते में कोई अंक नहीं है। फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार रखने के लिए उसे अपने दोनों बचे हुए मैच जीतने होंगे।

अगर श्रीलंका अपने दोनों बचे हुए मैच हार जाता है और इंग्लैंड एक जीत दर्ज करता है, तो दोनों टीमों के खाते में दो-दो अंक हो जाएंगे। ऐसी स्थिति में फाइनल में पहुंचने वाली टीम का फैसला करने में नेट रन रेट अहम भूमिका निभा सकता है।

वहीं, अगर श्रीलंका अपने बचे हुए मैचों में से एक में भी जीत दर्ज करता है, तो उसकी फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार रह सकती हैं। हालांकि, इसके लिए अन्य मुकाबलों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा। बता दें कि इंग्लैंड 25 अक्टूबर को पाकिस्तान और 29 अक्टूबर को श्रीलंका से भिड़ेगा।

पाकिस्तान और इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग-11

इंग्लैंड: बेन डकेट, टॉम बैंटन, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जॉर्डन कॉक्स (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, गस एटकिंसन और जोश टंग।

पाकिस्तान: फखर जमान, सैम अयूब, बाबर आजम, साद बेग (विकेटकीपर), सलमान आगा, हसन नवाज, अराफात मिन्हास, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी (कप्तान), नसीम शाह और हारिस रऊफ।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग