New Zealand A vs India A 1st Unofficial Test Day 1 Highlights: न्यूजीलैंड ए और इंडिया ए के बीच पहला अनाधिकारिक टेस्ट लिंकन के बर्ट सटक्लिफ ओवल में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने बल्ले और उसके बाद गेंद से बेहद ही निराशाजनक प्रदर्शन किया है। भारतीय टीम महज 113 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन सुदर्शन और ध्रुव जुरेल पूरी तरह फेल हो गए। इसके बाद गेंदबाजों ने भी निराश किया। मेजबान टीम को ओपनर राइस मारियू 76 और कर्टिस हीफी 37* ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 132 रन जोड़े। दिन के आखिर में महज तीन रन के भीतर मुकेश चौधरी ने राइस और आकिब नबी ने जायडन लेनॉक्स और टिम रॉबिनसन को आउट कर थोड़ी राहत दी। पहले दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड 135/3 का स्कोर बनाते हुए 22 रन की बढ़त बना ली है।