
श्रेयस अय्यर और मिचेल सैंटनर। (Photo- X/@BLACKCAPS)
New Zealand vs India 2nd T20I: न्यूजीलैंड के दौरे पर पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाने के बाद भारत आज शनिवार को फिर क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में मेजबान टीम का सामना कर रही है। सीरीज के इस दूसरे मुकाबले में भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला करते हुए कहा कि पहले गेंदबाजी चुनने की वजह ओस है। ठीक होने और नींद पूरी करने के लिए कुछ समय मिला। हर कोई अच्छी शेप और जगह पर है। अग्रेसन बनाए रखना जरूरी है, लेकिन हमें प्रोएक्टिव रहना होगा और यह पक्का करना होगा कि हमें अंदर एक एक्स्ट्रा फील्डर की जरूरत न पड़े। उन्होंने बताया कि टीम में दो बदलाव किए गए हैं। ईशान किशन चोटिल है, उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी की वापसी हुई है, जो 3 नंबर पर बैटिंग करेगा। वहीं, मयंक यादव की जगह प्रिंस यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।
वहीं, टॉस के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि मुझे लगता है कि हम पहले टी20 में थोड़ा चूक गए। यह उनके मैच को देखने के तरीके से पता चलता है। आखिर में यह क्रिकेट का एक शानदार मैच था। आखिरी ओवर में हारना निराशाजनक है, लेकिन ज़ाहिर है कई पॉजिटिव बातें भी थीं। हमें छोटी-छोटी बातों को बेहतर तरीके से करना होगा और देखना होगा कि क्या होता है?
इस मैच की तैयारी को लेकर उन्होंने कहा कि ट्रेनिंग ऑप्शनल थी। हमारा सुबह का सेशन था और हम सुबह करीब 2 बजे यहां वापस आए। इसलिए, यह रिफ्रेश होने का दिन है, खासकर जब गेम तेजी से आ रहे हैं। मुझे लगता है कि लड़कों ने अच्छी तरह आराम किया और आज खेलने के लिए तैयार होंगे। सैंटनर ने प्लेइंग इलेवन में बदलाव पर कहा कि डफी मिल्ने की जगह आए हैं। हम देखेंगे कि डफी आज क्या कर सकते हैं?
न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 इंटरनेशनल हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो अब तक दोनों का आमना-सामना कुल 32 बार हुआ है, जिसमें भारत ने 20 मैचों में जीत दर्ज की है, वहीं न्यूजीलैंड को सिर्फ 11 बार ही जीत नसीब हो सकी है। जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है। इस तरह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक पूरी तरह भारत दबदबा देखने को मिला है।
संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव।
फिन एलन, टिम सीफ़र्ट (विकेट कीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, जैकब डफी और लॉकी फर्ग्यूसन।
Updated on:
24 Oct 2026, 12:20 PM IST
Published on:
24 Oct 2026, 12:08 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.