क्रिकेट

England Cricket Team Head Coach: चैंपियन ट्रॉफी से पहले इस धाकड़ बल्लेबाज को इंग्लैंड ने बनाया हेड कोच, 2027 तक रहेगा टीम के साथ

England New Head Coach: साल 2022 में इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम को अपनी टेस्ट टीम को कोच बनाया था। अब उन्होंने वनडे और टी20 के लिए इस कीवी बल्लेबाज को मुख्य कोच बना दिया है।

2 min read

England New Head Coach: इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार को न्यूजीलैंड के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज ब्रेंडन मैकुलम को इंग्लैंड की मेंस टीम के लिए वनडे और टी20 मैचों के लिए मुख्य कोच नियुक्त किया। मैकुलम ने साल 2022 में इंग्लैंड के टेस्ट क्रिकेट टीम की जिम्मेदारी संभाली थी और उनके खेलने के तरीका ही बदल लिया। मैकुलम 2022 से इंग्लैंड टेस्ट टीम के कोच हैं और अब तीनों फॉर्मेट में टीम के साथ साल 2027 तक रहेंगे। ईसीबी के एक बयान के अनुसार, मैकुलम जनवरी 2025 से टेस्ट और व्हाइट-बॉल दोनों टीमों का नेतृत्व संभालेंगे, जो इंग्लैंड के भारत के व्हाइट-बॉल दौरे और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के साथ मेल खाता है। मार्कस ट्रेस्कोथिक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी सीरीज और इस साल के अंत में कैरिबियन दौरे के लिए अंतरिम मुख्य कोच के रूप में काम करेंगे।

मंगलवार को इस करार का विस्तार हुआ और वह 2027 वनडे विश्व कप तक टीम के कोच रहेंगे। हालांकि सफ़ेद गेंद क्रिकेट में उनका कार्यकाल आधिकारिक रूप से जनवरी 2025 में भारत दौरे शुरू होगा। तब तक मार्कस ट्रेस्कोथिक टीम के अंतरिम मुख्य कोच बने रहेंगे। उनकी पहली बड़ी चुनौती चैंपियंस ट्रॉफ़ी होगी। इससे पहले जुलाई में वनडे और टी20 विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड ने सीमित ओवर के प्रमुख कोच मैथ्यू मॉट को पद से हटा दिया था। इस पद के लिए रिकी पोंटिंग, इयोन मॉर्गन और एंडी फ़्लॉवर भी दावेदार थे। इससे पहले मई 2022 में मैकुलम जब टेस्ट टीम के कोच बने थे, तो उन्होंने वनडे और टी20 क्रिकेट की कोचिंग में अनिच्छा जताई थी।

मैकुलम ने इस अवसर पर कहा, "मैने टेस्ट टीम के साथ अपने समय को इन्जॉय किया और अब मैं सफ़ेद गेंद की चुनौती के लिए भी तैयार हूं। मैं जॉस और उनकी टीम के साथ एक मज़बूत टीम बनाने के लिए उत्साहित हूं। इंग्लैंड क्रिकेट में अपार प्रतिभा है और मैं उनको सहयोग करने की पूरी कोशिश करूंगा। मेरा लक्ष्य है कि ऐसा टीम माहौल बनाया जाए, जिससे हम उच्च स्तर पर प्रतिस्पर्धा करना जारी रखें।"

Also Read
View All

अगली खबर