क्रिकेट

भारत में इंग्लैंड क्रिकेट टीम को मिलेंगी फाइव स्टार सुविधाएं, फिर भी साथ लाएगी अपना शेफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड विदेशी टीमों को भारत में फाइव स्टार सुविधाएं देता है। मेहमानों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो, इसका भी पूरा ख्याल रखा जाता है। लेकिन, इसके बावजूद इस महीने भारत दौरे पर आ रही इंग्लैंड क्रिकेट टीम अपना साथ एक खास शेफ लेकर आ रही है।
2 min read
england_cricket_team.jpg

जब भी कोई टीम भारत दौरे पर आती है तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड उन्हें फाइव स्टार सुविधाएं देता है। मेहमान खिलाडिय़ों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो, इसका भी पूरा ख्याल रखा जाता है। लेकिन, इसके बावजूद इस महीने भारत दौरे पर आ रही इंग्लैंड क्रिकेट टीम अपना साथ एक खास शेफ लेकर आ रही है। भारत के दौरे पर आ रही इंग्लैंड टीम को डेढ़ महीने पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है, जिसकी शुरुआत 25 जनवरी से हैदराबाद में होगी।


बीमारी से बचाने के लिए ढूंढा तरीका

एक रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लैंड टीम प्रबंधन का मानना है कि एशियाई महाद्वीप के दौरे पर खिलाडिय़ों के बीमार होने का खतरा ज्यादा रहता है। इसका प्रमुख कारण खाना होता है, क्योंकि एशिया में यूरोप के मुकाबले ज्यादा तेज मिर्च-मसाले खाए जाते हैं। इस कारण खासतौर पर खिलाडिय़ों का पेट खराब होने की समस्या ज्यादा होती है। यही कारण है कि अपने खिलाडिय़ों को बीमारी से बचाने के लिए इंग्लैंड टीम प्रबंधन ने दौरे पर एक शेफ भी भेजने का फैसला किया है।

खिलाडिय़ों की डाइट का रखेगा ख्याल

इंग्लैंड टीम के साथ आने वाले शेफ का नाम ओमार मेजियाने है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, टीम प्रबंधन ने कहा, शेफ को भेजने का मतलब यह नहीं है कि खिलाडिय़ों को भारत में खाने से कोई समस्या है या फिर हमें सफाई से कोई परेशानी है। दरअसल, हमारे कई खिलाडिय़ों को तेज मिर्च-मसाले से परहेज है। इस कारण वे पिज्जा और एनर्जी बार से अपना पेट भरते हैं। ऐसे में ओमार खिलाडिय़ों की डाइट और खाने का ख्याल रखेंगे।

लंच से लेकर डिनर तक तय करेंगे

ओमार पर इंग्लैंड टीम के पूरे खान-पान का जिम्मा होगा। वह खिलाडिय़ों के लिए ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर तैयार करेंगे। इसके अलावा, मैच के दौरान लंच क्या होगा, कैसे बनेगा, इसका पूरा ख्याल भी वही रखेंगे। यदि किसी खिलाड़ी को कुछ विशेष डिश चाहिए, तो ओमार उसकी जरूरत का ध्यान रखेंगे।

मैनचेस्टर यूनाइटेड फुटबॉल टीम के साथ कर चुके काम

क्रिकेट में हालांकि टीमों द्वारा विदेशी दौरों पर शेफ ले जाने का चलन नहीं है लेकिन फुटबॉल में यह आम बात है। ओमार इससे पहले, इंग्लैंड की फुटबॉल टीम और इंडियन प्रीमियर लीग के शीर्ष क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए भी काम कर चुके हैं। ओमार इंग्लैंड के ही रहने वाले हैं और 15 साल से भी ज्यादा समय से वह स्पोट्र्स टीम के साथ काम कर रहे हैं।

...लेकिन पाक दौरे पर खुद शेफ का पेट हो गया था खराब

इंग्लैंड की टीम ने पिछले साल पाकिस्तान का दौरा किया था और इस दौरान वह पहली बार ओमार मेजियाने को अपने साथ ले गई थी। लेकिन ना सिर्फ कई खिलाड़ी बल्कि खुद ओमार भी फूड प्वॉइजनिंग का शिकार हो गए थे। इस कारण इंग्लैंड टीम का काफी मजाक बना था।

Published on:
06 Jan 2024 08:03 am
Also Read
View All
पाकिस्तान को लीड्स में रौंदकर इंग्लैंड ने लगाई रिकॉर्ड की झड़ी, जो रूट ने खत्म किया बतौर कप्तान 5 साल की जीत का सूखा

इंग्‍लैंड की जीत से क्या भारत को हुआ नुकसान? आखिरी स्थान पर पहुंचा पाकिस्‍तान, देखें WTC की लेटेस्ट पॉइंट्स टेबल

Eng vs Ban: अंग्रेजों के सामने पिछले 20 साल से घुटने टेक रहा पाकिस्तान, लीड्स टेस्ट में बनाया बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड

ENG vs PAK: पाकिस्तान की शर्मनाक हार, सात बल्लेबाज नहीं छू पाये दहाई का आंकड़ा, इंग्लैंड ने पारी और 103 रन से हराया

क्या भारत की तरह बांग्लादेश भी तोड़ेगा ऑस्ट्रेलिया का घमंड? ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए तैयार नजमुल हुसैन शांतो