क्रिकेट

बीवी के कारण रात भर कार में सोया ये गेंदबाज, सुबह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया शानदार प्रदर्शन

1961 में ऑस्ट्रेलिया की टीम इंग्लैंड दौर पर आई थी। तब हेडिंग्ले के लीड्स मैदान में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में फ्रेड ट्रूमैन ने 11 विकेट चटकाए थे। उन्होंने इस मैच की दूसरी पारी में 6 विकेट लिए थे। इस दौरान पहले पांच विकेट 27 गेंदों में बिना रन दिए उखाड़ फेंके थे। ट्रूमैन के इस घटक प्रदर्शन के पीछे उनका गुस्सा था। जो उन्हें उनकी पत्नी इनिड चैपमैन की एक हरकत पर आया था।  

2 min read
इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज फ्रेड ट्रूमैन

क्रिकेट के इतिहास में कई तेज गेंदबाज आए और गए। लेकिन एक ऐसा गेंदबाज भी था जिसका रनअप देखकर ही अच्छे से अच्छा बल्लेबाज कांप उठता था। यहां हम इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज फ्रेड ट्रूमैन की बात आर रहे हैं। टेस्ट क्रिकेट में सबसे पहले 300 विकेट लेने का रिकॉर्ड उन्हीं के नाम दर्ज़ है। ट्रूमैन ने 1952 में भारत के खिलाफ डेब्यू किया था।

अपने डेब्यू मैच में ही ट्रूमैन ने बता दिया था कि वे लंबी रेस के घोड़े हैं। इस मैच में ट्रूमैन ने भारत के पहले 4 बल्लेबाजों को डक पर पवेलियन भेजा था। ट्रूमैन ने पंकज रॉय, दत्ता गायकवाड़, एमके मंत्री और विजय मांजरेकर को क्रीज़ पर खड़े होने का भी मौका नहीं दिया और आउट कर दिया।

यह भी पढ़ें : अनुष्का शर्मा से लेकर हेटमायर की पत्नी तक, इन टिप्पणियों को लेकर विवादों में रहे 'लिटिल मास्टर'

उनके इस कारनामे के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनकी गेंदबाजी की तूती बोलने लगी। देखते ही देखते 1961 आ गया और यही वो साल है जब ट्रूमैन ने कुछ ऐसा कर दिखाया जो इतिहास के पन्नों में अमर हो गया। 1952 में वे भारत के खिलाफ 4 विकेट लेकर ट्रेलर तो दिखा चुके थे। अब वक़्त था पूरी फिल्म दिखाने का।

ऑस्ट्रेलिया की टीम इंग्लैंड दौरे पर आई हुई थी और सीरीज के 2 टेस्ट मैच हो चुके थे। 6 जुलाई को हेडिंग्ले के लीड्स मैदान में तीसरा टेस्ट मैच शुरू हुआ। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ट्रूमैन ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए और ऑस्ट्रेलिया को मात्र 237 रन पर ढेर कर दिया।

यह भी पढ़ें : भुवनेश्ववर कुमार और जसप्रीत बुमराह ने बनाया ये रिकॉर्ड, टी20 इतिहास में ऐसा करने वाले इकलौते गेंदबाज


जवाब में इंग्लैंड ने 299 रन बनाए और पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया से 62 रन की बढ़त हासिल कर ली। एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाजी करने आई और एक बार फिर गेंद ट्रूमैन के हाथ में थी। लेकिन इस बार ट्रूमैन काफी गुस्से में थे। गुस्से की वजह उनकी पत्नी इनिड चैपमैन थी।

दरअसल ट्रूमैन का घर स्टेडियम के पास ही था और दिन का खेल खत्म होने के बाद वे घर गए थे। लेकिन उनकी पत्नी ने किसी वजह से घर का दरबाज़ा नहीं खोला। जिसके चलते उन्हें पूरी रात अपनी गाड़ी में गुज़ारनी पड़ी।

रात भर ट्रूमैन अच्छे से सो नहीं पाये और जब दूसरे दिन का खेल शुरू हुआ तो उनका मूड काफी खराब था। ऐसे में ट्रूमैन ने अपना सारा गुस्सा औस्ट्रालियाई बल्लेबाजों पर निकाला।

ट्रूमैन ने उनकी टीम के पांच विकेट 27 गेंदों में बिना रन दिए उखाड़ फेंके। उन्होंने इस पारी में कुल 6 विकेट चटकाए। इसमें नील हार्वी, कप्तान पीटर मे, नॉर्म ओ'नील, एलन डेविडसन, बॉब सिम्पसन, रिची बेनो और केन मैके का नाम शामिल था।

ट्रूमैन ने इस टेस्ट में कुल मिलकर 11 विकेट चटकाए और यह मैच जीत लिया। फ्रेड ट्रूमैन ने अपने करियर में 67 टेस्ट मैच खेले हैं। जिसमें 21.57 की औसत से उन्होंने 307 विकेट लिए।

Published on:
10 Jul 2022 03:32 pm
Also Read
View All