
भारतीय महिला क्रिकेट टीम। (Photo- x/@BCCIWomen)
India Women vs Zimbabwe Women, 2nd T20I: भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच दूसरा टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम का नेतृत्व स्मृति मंधाना कर रही है, जबकि जिम्बाब्वे टीम की कमान जोसेफिन नकोमो के हाथों में है। भारतीय टीम ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है, जिम्बावे की तरफ से भी कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीम की कप्तान ने टॉस जीतने के बाद कहा कि पिछले मैच में हमें अच्छी शुरुआत मिली थी और हमें उम्मीद है कि हम इस बार भी उस प्रदर्शन को आगे बढ़ा पाएंगे। आज हमारी योजना है कि हम ज्यादा से ज्यादा स्ट्राइक रोटेट करें और एक रन को दो रन में बदलने की कोशिश करें। मुझे पूरा विश्वास है कि अगर हम ऐसा करने में सफल रहे, तो हम अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे।
आज भी हम पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। पिछली बार हमने लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छा प्रदर्शन किया था। इसलिए एक टीम के रूप में हम चाहेंगे कि इस बार भी अच्छा प्रदर्शन करें। मैं कोशिश करूंगी कि इस मैच में अपने खेल को और बेहतर बना सकूं। पिच देखने में पहले मैच में इस्तेमाल की गई पिच जैसी ही लग रही है। परिस्थितियां भी लगभग वैसी ही हैं। हमारे गेंदबाजों ने निश्चित रूप से अच्छा काम किया था, लेकिन इस बार हम गेंदबाजी में और अधिक अनुशासन बनाए रखने की कोशिश करेंगे।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सीरीज के पहले टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया था। ऐसे में दूसरे मुकाबले में जीत दर्ज कर भारतीय टीम सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी। भारतीय टीम ने पिछले मैच में कड़ी मशक्कत के बाद जीत हासिल की थी।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
भारत महिला (Playing XI): स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, अनुष्का शर्मा, हरमनप्रीत कौर, निकी प्रसाद, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़।
जिम्बाब्वे महिला (Playing XI): केलिस नधलोवु, बिलव्ड बीज़ा, मोडेस्टर मुपाचिक्वा (विकेटकीपर), शार्ने मेयर्स, न्याशा ग्वांज़ुरा, मिशेल मावुंगा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, फ्रांसिस्का चिपारे, जोसेफिन नकोमो (कप्तान), ओलिंडर चारे, तेंदाई मकुशा।
Updated on:
18 Oct 2026 07:08 pm
Published on:
18 Oct 2026 06:45 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
