18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बस एक और शतक.. और सईद अनवर का यह रिकॉर्ड तोड़ देंगे बाबर आजम

Babar Azam: पाकिस्तान की वनडे ट्राई सीरीज में क्या बाबर आजम तोड़ पाएंगे सईद अनवर का रिकॉर्ड? जानें दोनों के शतकों के आंकड़ों की जानकारी।
less than 1 minute read
Google source verification
Babar Azam latest

पाकिस्तान के क्रिकेटर बाबर आजम। (Photo- IANS)

Pakistan ODI Tri-Series 2026: पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर बाबर आजम ने रविवार को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ पहले मुकाबले में बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। दरअसल, दाएं हाथ के 32 वर्षीय बल्लेबाज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 16 हजार रन का आंकड़ा पार कर लिया है। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पाकिस्तान के 5वें बल्लेबाज बन गए हैं।

बाबर आजम ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 6500 रन बनाए हैं। उन्होंने 66 टेस्ट मैच में 4771 रन और 145 टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 4596 रन बनाए हैं। बाबर आजम ने इंटरनेशनल क्रिकेट तीनों फॉर्मेट को मिलाकर अब तक कुल 32 शतक और 111 अर्धशतक लगाए हैं।

इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी

इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान के लिए सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड इंजमाम उल हक के नाम है। उन्होंने 495 इंटरनेशनल मैचों में कुल 20,541 रन बनाए हैं। इसके बाद पूर्व कप्तान यूनिस खान का नाम आता है, जिन्होंने 408 इंटरनेशनल मैच में कुल 17,790 रन बनाए हैं।

इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी प्रारूपों में सर्वाधिक रन बनाने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ी

खिलाड़ीकरियर अवधिमैचपारियांरनशतकअर्धशतक
इंजमाम-उल-हक1991–200749554720,54135129
यूनिस खान2000–201740849117,7904183
मोहम्मद यूसुफ1998–201037442617,1343995
जावेद मियांदाद1975–199635740716,2133193
बाबर आजम2015–2026355*39916,03832111
सलीम मलिक1982–199938641012,9382076
सईद अनवर1989–200330233512,8763168
मोहम्मद हफीज2003–202139242912,7802164
शोएब मलिक1999–202144542811,8551261
शाहिद अफरीदी1996–201651850211,1481151

क्या वनडे ट्राई सीरीज में सईद अनवर का तोड़ पाएंगे रिकॉर्ड?

पाकिस्तान के लिए वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक शतक का रिकॉर्ड बाबर आजम और सईद अनवर के नाम है। दोनों ने 20-20 वनडे शतक लगाए हैं। हालांकि बाबर ने अनवर के शतकों की बराबरी काफी कम पारियों में की है। बाबर आजम ने जहां 141 इनिंग में 20 वनडे शतक लगाए हैं, वहीं सईद अनवर ने 244 इनिंग में हासिल किया था।

पाकिस्तान के लिए वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ीअवधिमैचपारीशतकअर्धशतक
बाबर आज़म2015–2026144*1412038
सईद अनवर1989–20032472442043
मोहम्मद यूसुफ1998–20102812671562
फखर ज़मान2017–202693*921119
मोहम्मद हफीज़2003–20192182161138