18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रियांश आर्य डबल सेंचुरी से चूके, आयुष बडोनी ने जड़ा शतक; गुजरात के खिलाफ मजबूत स्थिति में दिल्ली

Ranji Trophy 2026-27: रणजी ट्रॉफी में रविवार से एलीट और प्‍लेट ग्रुप के मुकाबले शुरू हुए। एलीट ग्रुप सी के मैच में गुजरात के खिलाफ प्रियांश आर्य ने कमाल की बल्लेबाजी की। दिल्ली की ओर से खेलते हुए वह 199 रन बनाकर आउट हुए। इस तरह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में प्रियांश आर्य डबल सेंचुरी से चूक गए हैं। दिल्ली के कप्तान आयुष बडोनी ने शतक लगाया।
2 min read
Google source verification
Ranji Trophy

प्रियांश आर्य। (Photo- X/ @sagarqinare)

Ranji Trophy 2026-27: दिल्ली और गुजरात के बीच रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-C का मुकाबला दिल्ली के पालम बी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम ने प्रियांश आर्य और कप्तान आयुष बडोनी के शानदार शतकों की बदौलत अपनी स्थिति काफी मजबूत कर ली है। प्रियांश आर्य फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपने पहले दोहरे शतक से चूक गए, जबकि पहले दिन का खेल समाप्त होने तक कप्तान आयुष बडोनी क्रीज पर डटे हुए थे।

दिल्ली की खराब शुरुआत

गुजरात के खिलाफ बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही। सनत सांगवान और यश ढुल के रूप में उसके दो विकेट जल्दी गिर गए। सनत सांगवान 8 और यश ढुल 10 रन बनाकर आउट हुए। दोनों खिलाड़ियों को हर्षल पटेल ने पवेलियन भेजा। इसके बाद आयुष दोसेजा ने सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य के साथ पारी को संभाला। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी हुई। आयुष दोसेजा 29 रन बनाकर रन आउट हो गए।

दोहरे शतक से एक रन दूर रह गए प्रियांश आर्य

आयुष दोसेजा के रन आउट होने के बाद प्रियांश आर्य ने कप्तान आयुष बडोनी के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। दोनों बल्लेबाजों ने गुजरात के गेंदबाजों को खासा परेशान किया। उनके बीच चौथे विकेट के लिए 234 रन की साझेदारी हुई।

इस दौरान आयुष बडोनी ने शानदार शतक जड़ा, जबकि प्रियांश आर्य दोहरे शतक से चूक गए। प्रियांश आर्य 220 गेंदों में 24 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 199 रन बनाकर आउट हुए। यह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका पहला शतक है।

पहले दिन दिल्ली का खेल समाप्त होने तक कप्तान आयुष बडोनी 115 रन बनाकर सुमित माथुर के साथ क्रीज पर डटे हुए हैं। सुमति ने 26 गेंदो का सामना किया, लेकिन अभी खाता नहीं खोला है। इस तरह स्टंप्स के समय दिल्ली ने पहली पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 381 रन बना लिए थे।

उधर, गुजरात के लिए पहले दिन हर्षल पटेल ने बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने पहले दिन 12 ओवर गेंदबाजी की और 66 रन देकर दो विकेट चटकाए, जबकि मनन हिंगराजिया को एक सफलता मिली।