
नाहिदा अख्तर। (Photo -IANS)
Nahida Akter: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने नाहिदा अख्तर को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। बोर्ड ने उन्हें बांग्लादेश की महिला टी20 इंटरनेशनल टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है, जबकि शोभना मोस्तारी को उप-कप्तान बनाया गया है। नाहिदा अख्तर ने कप्तान के तौर पर निगार सुल्ताना की जगह ली है। इस संबंध में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने रविवार को आधिकारिक तौर पर जानकारी दी।
बीसीबी की महिला विंग के अध्यक्ष रफीकुल इस्लाम ने रविवार को क्रिकबज से बातचीत में कहा, 'हमने चयन समिति के सदस्यों और अन्य लोगों के साथ बैठक की और नाहिदा को टी20 इंटरनेशनल टीम की कप्तानी सौंपने का फैसला किया। शोभना मोस्तारी उनकी उप-कप्तान होंगी।'
उन्होंने आगे कहा कि नाहिदा को कप्तानी सौंपने का यह सही समय है। 2022 में निगार सुल्ताना के टी20 कप्तान बनने के बाद से नाहिदा अख्तर उप-कप्तान की भूमिका निभा रही थीं।
निगार सुल्ताना ने भले ही बांग्लादेश की महिला टी20 इंटरनेशनल टीम की कप्तानी छोड़ दी है, लेकिन वह वनडे टीम का नेतृत्व करती रहेंगी। हाल ही में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीम की अगुवाई की थी। निगार सुल्ताना का टी20 कप्तानी छोड़ने का फैसला बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के लिए हैरान करने वाला रहा। माना जा रहा है कि वह बोर्ड के कुछ फैसलों से निराश थीं।
बांग्लादेश की टीम का अगला मुकाबला थाईलैंड में होने वाली आईसीसी महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी में होगा। टीम अपने अभियान की शुरुआत 12 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ करेगी।
खबर अपडेट हो रही है..
Updated on:
18 Oct 2026 03:31 pm
Published on:
18 Oct 2026 02:27 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
