जियोहॉटस्टार से बात करते हुए अभिषेक नायर ने कहा, "किसी भी खिलाड़ी का सिलेक्शन सिर्फ इंडिविजुअल प्रदर्शन के आधार पर नहीं होता। टीम में बैलेंस के हिसाब से भी उन्हें चुना जाता है और यही सबसे महत्वपूर्ण होता है। अगर आप आप कोच या कप्तान हो और संजू सैमसन को ड्रॉप कर सूर्यवंशी को मौका देते हो, तो वह सूर्यवंशी के करियर के लिए अच्छी हो सकता है लेकिन टीम का कल्चर खराब होगा। इसी वजह से वैभव सूर्यवंशी को अभी इंतजार करना होगा।"