क्रिकेट

इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में रची थी जसप्रीत बुमराह को चोटिल करने की साजिश, भारतीय दिग्गज का बड़ा दावा

England Plan for Jasprit Bumrah in Lords: भारतीय पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि लॉर्ड्स टेस्ट में जब बुमराह आउट नहीं हो रहे थे, तब बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर ने उन्हें चोटिल करने का प्लान बनाया था।
2 min read
Jul 17, 2025
R Ashwin on Jasprit Bumrah
भारतीय स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह। (फोटो सोर्स: IANS)

England Plan for Jasprit Bumrah in Lords: भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने बड़ा दावा करते हुए इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और पेसर जोफ्रा आर्चर पर जसप्रीत बुमराह का हाथ तोड़ने की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है। कैफ ने कहा कि लॉर्ड्स टेस्ट के पांचवें दिन जसप्रीत बुमराह भारत की आखिरी पारी में दमदार बल्लेबाजी कर रहे थे। उस समय ऐसा प्रतीत हो रहा था कि बुमराह रवींद्र जडेजा के साथ इंग्लैंड टारगेट को चेज करने में सफल हो जाएंगे। इसी छटपटाहट में इंग्लैंड की टीम ने जसप्रीत बुमराह पर अटैक करने की प्लानिंग करते हुए विकेट ले लिया। टीम इंडिया 22 रनों के मामूली अंतर से कार गई और इंग्लैंड ने सीरीज में 2-1 बढ़त बना ली।

जसप्रीत बुमराह ने 54 गेंदों का सामना 5 रन बनाए। इस दौरान से ज्यादा बड़ी बात उनका जडेजा का साथ देना था। जडेजा के साथ बुमराह 193 रनों के लक्ष्य की ओर बढ़ते नजर आ रहे थे, स्टोक्स और आर्चर ने बुमराह पर बाउंसर से अटैक कर दिया और विकेट लेने में भी सफल हो गए। 

मोहम्मद कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर बड़ा दावा करते हुए कहा है कि भारत की आखिरी विकेट के लिए साझेदारी को लेकर अंग्रेजों के खेमे में बढ़ती निराशा के बीच मेजबानों ने जानबूझकर जसप्रीत पर बाउंसरों की बौछार कर उन्हें इंजर्ड करने की साजिश रची।

कैफ ने कहा स्टोक्स और आर्चर ने जसप्रीत बुमराह को बाउंसर फेंकने का प्लान बनाया था। अगर वे आउट नहीं होते उनके हाथ की उंगली या फिर कंधे पर बाउंसर मारकर चोटिल कर दो। उस दौरान गेंदबाजों के दिमाग में यही बात थी कि कैसे भी मुख्य गेंदबाज को चोट पहुंचाओ, जिसके खिलाफ हमारे बल्लेबाजों को मुश्किल होती है। उनकी यही योजना थी, जो आउट करने के लिए उनके काम आई। मोहम्मद सिराज के लिए भी उनका यही प्‍लान था। एक बार सिराज के कंधे पर गेंद भी लगी थी।

Published on:
17 Jul 2025 12:52 pm
Also Read
View All
IND vs IRE T20: पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी करते दिखेंगे श्रेयस अय्यर, आयरलैंड के खिलाफ ये होंगी चुनौती

IND vs ENG: संजू सैमसन को वनडे टीम में मिलनी चाहिए थी जगह, पढ़ें एबी डी विलियर्स ने ऐया क्यों कहा?

IND vs IRE Weather Report: वैभव सूर्यवंशी का ड्रीम डेब्यू कल धुलने की कगार पर, आयरलैंड के खिलाफ मैच में बारिश डाल सकती है खलल, जानें वेदर रिपोर्ट

Sai Sudharsan century: गॉल में गरजा साई सुदर्शन का बल्ला, श्रीलंका-ए के खिलाफ जड़ा 9वां फर्स्ट क्लास शतक, पडीक्कल ने किया निराश

IND vs IRE T20: मैच से एक दिन पहले अचानक बदला समय, अब 7 नहीं इतने बजे से शुरू होगा मुक़ाबला, वैभव सूर्यवंशी का दिखेगा जलवा