क्रिकेट

30 साल की उम्र में दिग्गज ने लिया क्रिकेट से संन्यास, भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप फाइनल में किया था कारनामा

इंग्लैंड टीम के तेज गेंदबाज ने 30 साल की उम्र में लिया रिटायरमेंट। जानिए भारत के खिलाफ क्या कारनामा किया था?
less than 1 minute read
england player anya shrubsole retirement international cricket
दिग्गज ने लिया रिटायरमेंट

इंग्लैंड महिला टीम की दिग्गज तेज गेंदबाज आन्या श्रबसोल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। ईसीबी द्वारा जारी की गई प्रेस रिलीज में आन्या श्रबसोल ने अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया। आपको बता दें कुछ दिन पहले ही हुए वर्ल्ड कप के फाइनल का हिस्सा आन्या थी। ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में इंग्लैंड को हराया था। ये खबर सुनकर जरूर आन्या के फैंस को निराशा हुई होगी।


आन्या ने 2017 में भारत के खिलाफ दिखाया था दम

2017 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत के खिलाफ आन्या ने कहर बरपाया था। उन्होंने 44 रन देकर छह भारतीय खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा था। आन्या की वजह से भी इंग्लैंड ने वर्ल्ड कप पर कब्जा किया ा। आपको बता दें साल 2008 में आन्या ने इंग्लैंड के लिए अपने करियर की शुरूआत की थी। श्रबसोल ने अपने करियर में 8 टेस्ट में 19 विकेट, 86 वनडे में 106 विकेट और 79 T-20 मैचों में 102 विकेट अपने नाम किए हैं। एक अच्छी बात है कि आन्या घरेलू क्रिकेट खेलना जारी रखेंगी।


आन्या ने दिया भावुक संदेश

ईसीबी ने काफी लंबा-चौड़ा प्रेस रिलीज जारी किया, जिसमें आन्या ने कहा, मैं अपने आप को काफी सम्मानित महसूस कर रही हूं। महिला क्रिकेट में शामिल होना मेरे लिए हमेशा सम्मान की बात होगी। क्रिकेट अब समय के साथ काफी आगे बढ़ रहा है और मेरे लिए इससे दूर जाने का ये सही समय है। मैं किस्मत वाली हूं कि इतने साल तक इंग्लैंड के लिए खेला। इस बारे में मैंने कभी सोचा भी नहीं था। मैंने अपने इस करियर में काफी उतार-चढ़ाव देखे। 2017 का वर्ल्ड कप मेरे लिए बहुत खास था।

Published on:
14 Apr 2022 05:01 pm
Also Read
View All
Craig Ervine Milestones: क्रेग एर्विन के नाम बड़ा रिकॉर्ड, ODI में 50+ स्कोर बनाने वाले बने सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

Zim vs Aus: जिम्बाब्वे ने तीसरे ODI में ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 270 रन का लक्ष्य, काइया-इर्विन और रजा ने जड़े अर्धशतक

शेफाली वर्मा के पास एशियन गेम्‍स के फाइनल में भी इतिहास रचने का मौका, निशाने पर एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक T20I रन का विश्व रिकॉर्ड

Ind W vs Ban W: भारत ने T20I में तीसरी सबसे बड़ी जीत के साथ लगाई रिकॉर्ड की झड़ी, शेफाली वर्मा ने बनाया अनोखा कीर्तिमान

Team India को मिला गोल्ड मेडल मैच का टिकट, Shafali Verma के शतक से सेमीफाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ मिली एकतरफा जीत