क्रिकेट

Eng vs Ind : दिग्गज बल्लेबाज ज्योफ्री बायकाट से हुई मोइन अली की ‘तुलना’

चायकाल से समय साथी खिलाड़ियों ने उन्हें बायकाट बुलाना शुरू कर दिया। बायकाट भी अपने समय में कलात्मक लेकिन धीमी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे। मोइन ने हालांकि एक छोर देर तक थामे रखा लेकिन वह अपनी पारी में कई बार बीट हुए। विराट कोहली से उनका कैच भी छूटा
2 min read
Feature image

नई दिल्ली। भारत के खिलाफ यहां ओवल मैदान पर जारी पांच मैचों की सीरीज के अंतिम टेस्ट मैच में शुक्रवार को धीमी पारी खेलने के कारण इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने मोइन अली के तुलना अपने समय के महान बल्लेबाज ज्योफ्री बायकाट से की। अली ने भारत के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच के पहले दिन 170 गेंदों पर अर्धशतकीय पारी खेली जिसके बाद चायकाल से समय साथी खिलाड़ियों ने उन्हें बायकाट बुलाना शुरू कर दिया। बायकाट भी अपने समय में कलात्मक लेकिन धीमी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे। मोइन ने हालांकि एक छोर देर तक थामे रखा लेकिन वह अपनी पारी में कई बार बीट हुए। विराट कोहली से उनका कैच भी छूटा

चायकाल के समय जब पवेलियन पहुंचा तो खिलाड़ियों ने दिया ये नाम
'ईएसपीएन क्रिकइंफो' ने अली के हवाले से बताया, "चायकाल के समय जब मैं पवेलियन पहुंचा तो सभी खिलाड़ी मुझे ज्योफ्री बायकाट कहने लगे। उसके बाद, जब वही खिलाड़ी खुद मैदान पर खेलने आए और जब पहली ही गेंद उनसे मिस हुई तो मुझे बहुत मजा आया।"अली ने कहा, "मैं हर गेंद को ध्यान से खेल रहा था, मैं समझता हूं कि भारत ने बेहतरीन गेंदबाजी की। विकेट धीमी थी लेकिन गेंद हलचल मचा रही थी। इसलिए मैंने संयम बरतने का फैसला किया। गेंदबाजों ने मुझे रन बनाने के अधिक मौके नहीं दिए, मैं हमेशा ऐसा नहीं खेलता लेकिन तब हम अच्छी स्थिति में थे।"

मोइन अली ने लगाया अपने टेस्ट करियर का 13वां अर्धशतक
बता दें इस मैच में मोइन अली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए कुक के साथ दूसरे विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी और बैन स्टोक्स के साथ पांचवें विकेट के लिए 37 रन की साझेदारी की। इसी के साथ मोइन ने अपने टेस्ट करियर का 13वां अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 170 गेंदों पर चार चौके की मदद से 50 रन की पारी खेली। अली टीम के 177 के स्कोर पर छठे बल्लेबाज के रूप में आउट हुए।

Published on:
08 Sept 2018 04:48 pm