क्रिकेट

बारिश से बाधित मैच में इंग्लैंड ने श्रीलंका पर दर्ज की 18 रनों की जीत, सीरीज पर भी जमाया कब्जा

बारिश से बाधित हो रहे मैचों के बीच इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ चौथा ODI मुकाबला जीत 5 मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।
less than 1 minute read
Oct 21, 2018
england cricket team
बारिश से बाधित मैच में इंग्लैंड ने श्रीलंका पर दर्ज की 18 रनों की जीत, सीरीज पर भी जमाया कब्जा

नई दिल्ली। इंग्लैंड ने यहां वर्षा बाधित चौथे एकदिवसीय मैच में शनिवार को मेजबान श्रीलंका को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 18 रनों से हराकर पांच मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। दूसरे मैच में इंग्लैंड ने 31 रन, तीसरे मैच में 7 विकेट और चौथे मैच में 18 रन से जीत दर्ज की। पांचवां और अंतिम मैच 23 अक्टूबर को कोलंबो में खेला जाएगा।

श्रीलंका की बल्लेबाजी-
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निरोशन डिकवेला (52) और दासुन शनाका (66) के अर्धशतकों की मदद से सात विकेट पर 273 रन का मबजूत स्कोर बनाया। उनके अलावा थिसारा परेरा ने 44, कप्तान दिनेश चांडीमल ने 33 और अकिला धनंजय ने नाबाद 32 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड के लिए मोइन अली ने दो और क्रिस वोक्स, टॉम कुरेन तथा आदिल राशिद ने एक-एक विकेट लिए।

इंग्लैंड की बल्लेबाजी-
274 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड ने 27 ओवर में दो विकेट पर 132 रन बना लिए थे कि तभी बारिश आ गई जिसके बाद आगे का खेल संभव नहीं हो पाया। इसके बाद डकवर्थ लुईस नियम के तहत इंग्लैंड को उस समय दो विकेट पर 115 रन की दरकार थी और वह 18 रन से आगे था। इंग्लैंड के लिए जेसन रॉय ने 45, एलेक्स हेल्स ने 12, जोए रूट ने नाबाद 32 और कप्तान इयोन मोर्गन ने नाबाद 31 रन बनाए। मेजबान श्रीलंका के लिए अकिला धनंजय ने 27 रन देकर दो विकेट लिए।

Updated on:
21 Oct 2018 01:05 pm
Published on:
21 Oct 2018 01:05 pm