क्रिकेट

इंग्लैंड ने 107 साल में पहली बार विदेश में जीते लगातार 5 टेस्ट मैच

-इंग्लैंड ने 107 साल बाद पहली बार विदेशी धरती पर लगातार पांच टेस्ट मैच जीते।-इंग्लैंड ने पिछली बार लगातार पांच या उससे ज्यादा टेस्ट मैच 1911 से 1914 के बीच जीते थे।  
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Jan 2021, 3:06 PM IST
england-2.jpg

नई दिल्ली। इंग्लैंड ने 107 साल बाद पहली बार विदेशी धरती पर लगातार पांच टेस्ट मैच जीते हैं। इंग्लैंड ने सोमवार को गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट में श्रीलंका को छह विकेट से मात दी। इंग्लैंड ने पिछली बार लगातार पांच या उससे ज्यादा टेस्ट मैच 1911 से 1914 के बीच जीते थे।

इंग्लैंड ने मेजबान श्रीलंका को दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराने से पहले 2020 की शुरूआत में मेजबान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार तीन टेस्ट मैच जीते थे। उसने केप टाउन में पहला टेस्ट 189 रन से, पोर्ट एलिजाबेथ में दूसरा टेस्ट पारी और 53 रन से जबकि जोहान्सबर्ग में तीसरा टेस्ट 191 रन से जीता था।

इसके बाद इंग्लैंड ने श्रीलंका को पहले टेस्ट में सात विकेट से और दूसरे टेस्ट में छह विकेट से मात दी है। इंग्लैंड ने इससे पहले 107 साल पहले, विदेशी धरती पर लगातार सात टेस्ट मैच जीते थे। उस समय उसने दक्षिण अफ्रीका में तीन और आस्ट्रेलिया में दिसंबर 1911 तथा जनवरी 1914 में चार टेस्ट जीते थे।

Published on: