क्रिकेट

6 गेंद पर 6 विकेट, इंग्लैंड के युवा गेंदबाज ने एक ओवर में डबल हैट्रिक लेकर मचाया तहलका

6 Wickets in 6 Balls : क्रिकेट के इतिहास की सबसे बड़ी और सबसे पुरानी एशेज सीरीज का रोमांच शुरू हो गया है। इसी बीच इंग्लैंड के एक युवा गेंदबाज ने जूनियर क्रिकेट में ऐसा करिश्मा किया है, जिसके बारे में जानकर हर कोई आश्चर्यचकित हो गया है। इस खिलाड़ी ने एक ही ओवर में दो-दो हैट्रिक अपने नाम की हैं।
2 min read
• •
Updated: 17 Jun 2023, 11:08 AM IST
england-young-cricketer-ollie-whitehouse-taking-6-wickets-in-an-over-double-hat-trick-in-over-in-bromsgrove-cricket-club.jpg
6 गेंद पर 6 विकेट, इंग्लैंड के युवा गेंदबाज ने एक ओवर में डबल हैट्रिक लेकर मचाया तहलका।

6 Wickets in 6 Balls : क्रिकेट के इतिहास की सबसे बड़ी और सबसे पुरानी एशेज सीरीज का रोमांच शुरू हो गया है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज का पहला टेस्‍ट लंदन के द ओवल में खेला जा रहा है। इसी बीच इंग्लैंड के एक युवा गेंदबाज ने जूनियर क्रिकेट में ऐसा करिश्मा किया है, जिसके बारे में जानकर हर कोई आश्चर्यचकित हो गया है। क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में बड़े से बड़े गेंदबाज हैट्रिक लेने के लिए तरसते हैं, लेकिन 12 वर्षीय जूनियर खिलाड़ी ने एक ही ओवर में दो-दो हैट्रिक अपने नाम की हैं। यानी छह गेंदों पर छह विकेट चटकाए हैं। अब यह युवा गेंदबाज क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बन गया है।


एक ओवर दो हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के इस गेंदबाज का नाम ओलिवर व्हाइट हाउस है। इस युवा खिलाड़ी ने अपने क्लब के लिए एक ऐसा आश्चर्यजनक ओवर फेंका कि ओवर की हर बॉल विकेट झटका। ओलिवर व्हाइट हाउस ब्रॉम्सग्रोव क्रिकेट क्लब के लिए खेलते हुए कुक हिल के खिलाफ ये असंभव सा दिखने वाला कमाल किया है।

बिना रन दिए 8 विकेट चटकाए

बताया जा रहा है कि ओलिवर ने 6 गेंदों में विपक्षी टीम के 6 बल्लेबाजों को आउट किया है। इतना ही नहीं ओलिवर ने अपनी टीम के लिए दो ओवर की गेंदबाजी की और बिना कोई रन दिए 8 विकेट हासिल किए हैं। ब्रोम्सग्रोव क्रिकेट क्लब के कप्तान जेडेन लेविट ने बीबीसी को बताया कि उन्‍हें भी यह विश्वास नहीं हो रहा है कि आखिर ओलिवर ये कैसे किया। उसके बारे में बताना मुश्किल है।

यह भी पढ़ें : एशेज सीरीज के पहले टेस्ट में जो रूट ने रचा इतिहास, सर डॉन ब्रैडमैन को पछाड़ा


चौंकाने वाला अद्भुत कमाल

लेविट ने बताया कि ओलिवर का एक ओवर में डबल हैट्रिक लगाना बेहद आश्चर्यचकित करने वाला है। यह बिल्कुल चौंकाने वाला और अद्भुत कमाल है। लेविट ने आगे कहा कि जब तक ओलिवर बड़ा नहीं होता, तब तक शायद उसे इसका महत्व महसूस नहीं हो। लेविट ने बताया कि उनकी नानी 1969 विंबलडन टेनिस चैंपियन एन जोन्स हैं।

यह भी पढ़ें : स्टार ऑलराउंडर की सरेआम चाकू मारकर हत्या, क्रिकेट जगत पर टूटा दुखों का पहाड़

Published on:
Also Read
View All
‘मेरा काम सबको खुश करना नहीं’, वैभव सूर्यवंशी जैसे टैलेंट फिर से मौका नहीं मिलने पर ये क्‍या कह गए हेड कोच गौतम गंभीर

दक्षिण अफ्रीका से हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम पर भड़के डेविड वॉर्नर, बोले- ‘टीम में बिल्कुल भी संघर्ष जज्बा नजर नहीं आया’

तिलक वर्मा का इंडिया ए के लिए तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलना तय! जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत पर भी आया बड़ा अपडेट

NZ vs IND 5th T20I: न्यूजीलैंड ने टॉस जीता, भारत पहले करेगा बैटिंग, वैभव सूर्यवंशी नहीं खेल रहे, भुवनेश्वर-वरुण चक्रवर्ती की वापसी

IND A vs NZ A: 13/3 के बाद न्‍यूजीलैंड दूसरे दिन स्‍टंप तक 218/3, मैथ्यू बॉयल ने जड़ी सेंचुरी तो डीन फॉक्सक्रॉफ्ट भी शतक के करीब