क्रिकेट

इंग्लैंड के इस खिलाड़ी ने अंपायर को पीटा, लगा 17 मैचों का बैन

इंग्लैंड में चल रही हैम्पशायर क्रिकेट लीग में एक मैच के दौरान एक खिलाड़ी ने अंपायर के निर्णय से नाराज़ होकर उसकी पिटाई कर डाली। अंपायर द्वारा एलबीडब्लू की अपील ठुकराए जाने पर गेंदबाज भड़क गया और उसके अंपायर को मार दिया।
2 min read
• •
Updated: 20 Aug 2018, 2:04 PM IST
Feature image

नई दिल्ली। क्रिकेट को जेंटलमैन गेम कहा जाता है। लेकिन कई बार खिलाड़ी अपना आपा खो बैठते हैं और विरोधी टीम के खिलाड़ी से उलझ जाते हैं। लेकिन क्या कभी किसी खिलाड़ी को अंपायर से उलझते देखा है। इंग्लैंड में चल रही हैम्पशायर क्रिकेट लीग में एक मैच के दौरान एक खिलाड़ी ने अंपायर के निर्णय से नाराज़ होकर उसकी पिटाई कर डाली। अंपायर द्वारा एलबीडब्लू की अपील ठुकराए जाने पर गेंदबाज भड़क गया और उसके अंपायर को मार दिया।

अपील ठुकराने से नाराज़, अंपायर को मारा हेड
हैम्पशायर क्रिकेट लीग के इस मैच में जेसन फॉर्ड नाम के इस खिलाड़ी ने एलबीडब्लू की अपील की लेकिन इस अपील को अंपायर ने ठुकरा दिया। अंपायर के इस निर्णय से नाराज़ फॉर्ड ने अंपायर के मुंह पर हेड दे मारा। फॉर्ड के हेड मरते ही अंपायर लहुलुहान हो जमीन पर गिर गया। मामला इतना बढ़ गया कि बाद में मैदान पर पुलिस बुलानी पड़ी। मामला इतना बढ़ गया कि मैदान पर पुलिस तक बुलानी पड़ी। 7 जुलाई को फॉले क्रिकेट क्लब और हीथ क्रिकेट क्लब के बीच खेले जा रहे मुकाबले में हुए इस हादसे के बाद आरोपी जेसन फॉर्ड को 17 मैचों के लिए बैन कर दिया गया है। आरोपी खिलाड़ी के खिलाफ जांच जारी है और अगर उसने पहले भी ऐसी लड़ाई की होगी तो क्लब उसपर आजीवन प्रतिबंध लगा सकता है। वैसे मामले की जांच पुलिस भी कर रही है और अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

भारत ने मैच में बनाई पकड़
बता दें इंग्लैंड टीम इस वक़्त भारतीय टीम से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। भारत ने यहां ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के ऊपर अपना शिकंजा कस लिया। भारत ने मैच के दूसरे दिन रविवार का अंत अपनी दूसरी पारी में दो विकेट के नुकसान पर 124 रनों के साथ किया। भारत के पास पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड के ऊपर 292 रनों की बढ़त है। भारत ने अपनी पहली पारी में 329 रन बनाए थे और फिर मैच के दूसरे दिन दूसरे सत्र में ही पांच विकेट लेने वाले हार्दिक पांड्या की अगुआई में इंग्लैंड को 161 रनों पर ही ढेर कर 168 रनों की बढ़त के साथ दूसरी पारी खेलने उतरी थी। स्टम्प्स तक चेतेश्वर पुजारा 33 और कप्तान विराट कोहली आठ बनाकर खेल रहे हैं।

Published on: