क्रिकेट

कोहली पर भड़के इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज निक कॉम्प्टन, बोले-‘भारतीय कप्तान सबसे ज्यादा बदतमीजी करने वाला शख्स है’

इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज निक कॉम्पटन ने विराट कोहली को लेकर ट्वीट करते हुए कहा कि मैं 2012 के उस वाकया को मैं कभी नहीं भूल सकता जब कोहली ने मुझे अपशब्द कहे थे।
2 min read
• •
Updated: 18 Aug 2021, 11:13 PM IST
virat_kohli-6.jpg

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच काफी झड़प देखने को मिली। कभी जोस बटलर और मोहम्मद सिराज तो कभी जेम्स एंडरसन और विराट कोहली एक-दूसरे से उलझते दिखे। वहीं इस मैच में अंग्रेज दर्शकों ने केएल राहुल पर फील्डिंग के दौरान शराब की बोतलों के ढक्कन फेंककर शर्मनाक करतूत की।

निक कॉम्प्टन ने कोहली पर किया कमेंट
इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज निक कॉम्पटन ने कहा है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली सबसे ज्यादा अपशब्द कहने वाले व्यक्ति हैं। कॉम्पटन ने इंग्लैंड के लिए 2012 से 2016 के बीच 16 टेस्ट मैच खेले हैं और 775 रन बनाए हैं। कॉम्पटन ने ट्वीट कर कहा, क्या कोहली सबसे ज्यादा अपशब्द बोलने वाले व्यक्ति नहीं है। मैं कभी भी उस बात को नहीं भूला जब मुझे 2012 में अपशब्द कहे गए थे।

1990 से 2000 के बीच नोंक-झोंक के मामले बढ़े
कॉम्पटन के दादा डेनिस कॉम्पटन ने 1937 से 1957 तक 78 टेस्ट मैचों में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया था। उस वक्त क्रिकेट जेंटलमेंट का खेल माना जाता था जहां कभी-कभी मैदान पर नोंक-झोंक होती थी। हालांकि 1970 के दशक से यह आम हो गया और ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर्स के कारण 1990 से 2000 के दौरान इसमें भारी इजाफा हुआ।

कोहली और एंडरसन के बीच हुई थी झड़प
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच में पांचवें दिन कोहली और इंग्लैंड के बीच नोंक—झोंक हुई थी। हालांकि कोहली ने बाद में एंडरसन से हाथ मिलाया था। इससे पहले चौथे दिन जब विराट कोहली क्रीच पर थे और एंडरसन बॉलिंग करने के लिए जा रहे तो दूसरे छोर पर खड़े कोहली को कुछ कहा। तो माहौल गर्म हो गया और दोनों के बीच कहासुनी हो गई। यह वाकया तब हुआ जब भारत की दूसरी पारी चल रही थी। विराट भी कहां पीछे रहने वाले थे उन्होंने करार जवाब देकर एंडरसन को चुप करा दिया था।

Published on: