क्रिकेट

योजनाओं को लागू करने में विफल रहे : स्मिथ

भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच में टीम अपनी योजनाओं को लागू करने में विफल रही और इस कारण उसे हार का सामना करना पड़ा।

2 min read
Smith,australian cricket,

चेन्नई. आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ का कहना है कि भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच में टीम अपनी योजनाओं को लागू करने में विफल रही और इस कारण उसे हार का सामना करना पड़ा। चेन्नई में खेले गए पांच वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में रविवार को भारत ने आस्ट्रेलिया को 26 रनों से हरा दिया। बारिश के कारण बाधित हुए मैच में डकवर्थ-लेविस विधि को लागू किया गया था, जिसके तहत आस्ट्रेलिया को 21 ओवरों में 164 रन बनाने थे लेकिन मेहमान टीम ने 20 ओवरों में नौ विकेट गंवाकर 137 रन ही बना सकी।
नहीं कर पाए योजनाओं को लागू
स्मिथ ने कहा, 'हम अपनी योजनाओं को लागू नहीं कर पाए और इस कारण हमें हार मिली। अगर इस मैच को जीतते, तो अच्छा होगा। हालांकि, अभी इस सीरीज में चार मैच बाकी हैं। हमें इस सीरीज पर कब्जा जमाने के लिए तीन मैच जीतने होंगे।Ó हमारा दौरा अभी शुरू ही हुआ है। टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा। स्टिथ ने कहा कि हम इस मैच में हुई गलतियों से सबक लेते हुए अगले मैच में अपने प्रदर्शन में सुधार करेंगे
कैच पकडऩे में सक्षम
स्मिथ ने कहा कि उनकी टीम को योजनाओं में सुधार लाना होगा। हालांकि, उन्होंने अपनी टीम की गलतियों को नजरअंदाज कर दिया। स्मिथ से जब टीम के खिलाडिय़ों द्वारा कैच छूटने की गलतियों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, "यह सही नहीं है। आप हमेशा कैच लेने की कोशिश करते हैं। मैंने शुरुआत में एक कैच छोड़ी थी। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि हम कैच पकडऩे में असक्षम हैं।

जानकारी हो कि भारत ने अपने सबसे अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को विश्राम दे रखा है जबकि विश्राम दिए गए लेफ्ट आर्म स्पिनर रवींद्र जडेजा को चोटिल हुए लेफ्ट आर्म स्पिनर अक्षर पटेल की जगह वापिस टीम में बुलाया गया था लेकिन जडेजा को पहले वनडे में उतरने का मौका नहीं दिया गया। कप्तान विराट ने चहल और कुलदीप पर ही भरोसा किया क्योंकि दोनों कलाई के स्पिनर हैं।

Published on:
18 Sept 2017 06:37 pm