क्रिकेट

वडोदरा वनडे का टिकट मिलने के बाद दो दिन सो नहीं पाया फैन, रोहित और कोहली को देखने की खुशी

वडोदरा के मनीष पटेल ने कहा, "हम दो दिन पहले से मैच देखने आने को तैयार थे। हमारे पास जब मैच का टिकट नहीं था, तब सो नहीं पा रहे थे। जब टिकट आ गया, तो खुशी में नहीं सो पा रहे थे। पिछले चार दिन से वडोदरा में उत्साह का माहौल है। मैच की खुशी में लोग झूम रहे हैं।"

2 min read
Jan 11, 2026

भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला बीसीए स्टेडियम, कोटांबी में खेला जा रहा है। इस स्टेडियम में पहली बार पुरुष क्रिकेट टीमों के बीच वनडे मैच खेला जा रहा है। इस वजह से वडोदरा के दर्शकों में भारी उत्साह है। फैंस के उत्साह की सबसे बड़ी वजह रोहित शर्मा और विराट कोहली हैं। इन दोनों दिग्गजों को देखने के लिए स्टेडियम में और उसके आस-पास बड़ी संख्या में दर्शक जुटे हैं।

जब टिकट आ गया, तो खुशी में नहीं सो पा रहे

वडोदरा के मनीष पटेल ने कहा, "हम दो दिन पहले से मैच देखने आने को तैयार थे। हमारे पास जब मैच का टिकट नहीं था, तब सो नहीं पा रहे थे। जब टिकट आ गया, तो खुशी में नहीं सो पा रहे थे। पिछले चार दिन से वडोदरा में उत्साह का माहौल है। मैच की खुशी में लोग झूम रहे हैं।"

पिछली बार भी भारत और न्यूजीलैंड का ही मैच हुआ था

मनीष ने कहा, "15 साल बाद यहां मैच हो रहा है। पिछली बार भी भारत और न्यूजीलैंड का ही मैच हुआ था। उस मैच में मौजूदा कोच गौतम गंभीर भारतीय टीम के कप्तान थे। मैच में गंभीर ने शतक लगाया था और कोहली ने अर्धशतक लगाया था। हम मैच 9 विकेट से जीते थे। इस मैच को भी हम जीतेंगे। रोहित शर्मा और विराट कोहली मैच जीताएंगे।"

फैन ने जिस मैच का जिक्र किया है, वो 2010 में रिलायंस स्टेडियम, वडोदरा में खेला गया था। इस मैच में इस वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 224 रन बनाए थे। गौतम गंभीर के नाबाद 126 और विराट कोहली के नाबाद 73 रन की बदौलत भारत ने वो मैच 9 विकेट से जीता था।

उदय प्रजापति ने कहा कि मैच को लेकर बहुत उत्साह है। हमारे दो पसंदीदा बल्लेबाज, विराट कोहली और रोहित शर्मा, इस मैच का हिस्सा हैं। इसी वजह से भीड़ दिख रही है। फैंस की टी-शर्ट के पीछे सिर्फ 18 और 45 नंबर आपको दिखेंगे। हमें बहुत मुश्किल से टिकट मिला है। हम सभी रोहित और विराट के फैन हैं।

बीसीए स्टेडियम, कोटांबी में 2024 से अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जा रहा है। 2024 में भारत और वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीमों के बीच 3 वनडे खेले गए थे।

Published on:
11 Jan 2026 03:42 pm
Also Read
View All
PBKS vs DC: पंजाब किंग्स ने लगातार सातवीं बार इस सीजन बनाया 200 से ज्यादा का स्कोर, प्रियांश और श्रेयस के बाद शेडगे ने खेली तूफानी पारी

टीम में जगह पक्की करने के लिए डेस्परेट थे संजू सैमसन, टी20 वर्ल्ड कप से पहले पूरी तरह टूट गए थे

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी नहीं इन दो भारतीय बल्लेबाज ने मिचेल स्टार्क को मैच की पहली ही गेंद पर मारा छक्का

PBKS vs DC: ‘करो या मरो’ मुक़ाबले में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, बादल दी आधी टीम, इन खिलाड़ियों की हुई छुट्टी

कैमरे में कैद हो गई ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर की ये हरकत, BCCI ने लगाया तगड़ा जुर्माया, 2 डिमेरिट पॉइंट्स भी दिए