क्रिकेट

टी-20: वैभव सूर्यवंशी ने फिर छक्के से खोला खाता, जानें तिलक वर्मा पर क्यों गुस्साए फैंस

Vaibhav Suryavanshi six in T-20 -वैभव सूर्यवंशी ने जोफ्रा आर्चर को थर्ड मैन के ऊपर से सीधा छक्का मारा, ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद पर करारा शॉट लगाया।
2 min read
Jul 08, 2026
Vaibhav Suryavanshi opens his account with a six in T-20 again
Vaibhav Suryavanshi वैभव सूर्यवंशी (फाइल फोटो सोर्स: IANS)

Tilak Verma -ट्रेंट ब्रिज में टीम इंडिया, महज 76 रनों पर ढेर हो गई। इसी के साथ भारतीय टीम इंग्लैंड से 125 रन से हार गई। रनों के लिहाज से यह सबसे बड़ी हार है। इससे पहले भारतीय टीम को 2019 में सबसे बड़ी हार मिली थी जब न्यूजीलैंड ने वेलिंगटन में उसे 80 रनों से हराया था। टी-20 में 76 रन, टीम इंडिया का दूसरा सबसे कम स्कोर है। इससे पहले लोएस्ट स्कोर 74 रन था। अपने दूसरे सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट होने की कई वजहें रहीं। टीम का टाप आर्डर पूरी तरह फ्लॉप रहा। वैभव सूर्यवंशी ने छक्का से खाता खोलकर अपनी काबिलियत तो दिखाई पर इसे बड़ी पारी में नहीं बदल सके। इसी के साथ इंडिया अपना लगातार 5 वां मैच गंवा बैठी। तिलक वर्मा के अजीब तरीके से आउट होने पर प्रशंसकों ने गुस्सा जताया।

इंग्लैंड के खिलाफ श्रेयस अय्यर ने टी-20 में लगातार 5वीं बार टॉस जीता। इसके साथ ही उन्होंने सबसे ज्यादा टॉस जीतने वाले इंडियन केप्टन रोहित शर्मा की बराबरी कर ली। टी-20 में भारत के लिए लगातार सबसे ज्यादा टॉस जीतने का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी का है जोकि 2010 से 2012 के बीच लगातार 7 मैच में टॉस जीते थे।

तिलक वर्मा से गुस्साए प्रशंसक

लगातार हार से भारतीय प्रशंसक नाराज हो रहे हैं। विशेष रूप से तिलक वर्मा से फैंस खासे निराश हैं। इतने अहम मैच में उनका अजीब तरीके से आउट होना प्रशंसकों को अखर रहा है। सोशल मीडिया में इस पर गुस्सा भी जताया जा रहा है।

तिलक वर्मा पारी के 8 वें ओवर में महज 3 पर पर आउट हो गए थे। इसके लिए उन्होंने 11 गेंदें खेलीं। विल जैक्स की फ्लैट गेंद पर तिलक वर्मा ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की। क्रीज से काफी बाहर निकल जाने पर विकेटकीपर जोस बटलर ने उन्हें स्टंप कर दिया। टीवी रिप्ले देखने के बाद थर्ड अंपायर ने तिलक वर्मा को आउट दे दिया।

वैभव सूर्यवंशी भी इस मैच में कुछ खास नहीं कर सके। वे महज 13 रन बना सके। वैभव सूर्यवंशी को IPL में राजस्थान रॉयल्स के लिए साथ खेलनेवाले जोफ्रा आर्चर ने आउट किया। आर्चर की 114 किमी की स्पीड की शॉर्ट बॉल को उन्होंने पुल करने की कोशिश की लेकिन गेंद पीछे विकेटकीपर के दस्तानों में चली गई।

एक बार फिर छक्के से अपना खाता खोला

इससे पहले वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर छक्के से अपना खाता खोला था। उन्होंने जोफ्रा आर्चर को थर्ड मैन के ऊपर से सीधा छक्का मारा। वैभव सूर्यवंशी ने जोफ्रा की ऑफ स्टंप के बाहर जा रही गेंद को करारा शॉट लगाकर सीमा रेखा के बाहर पहुंचा दिया।

Updated on:
08 Jul 2026 07:52 am
Published on:
08 Jul 2026 07:51 am