क्रिकेट

दिनेश कार्तिक के चलते बीच मैच में मुरली विजय ने दर्शकों के सामने जोड़े हाथ, Video वायरल

तमिलनाडु प्रीमियर लीग के एक मैच के दौरान मुरली विजय बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे थे। तभी फैंस दिनेश कार्तिक का नाम लेकर उन्हें चिड़ाने लगे। जिसके बाद विजय मुस्कुराते हुए दर्शकों के सामने हाथ जोड़ते नज़र आए। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
2 min read
tn.png

Murali Vijay TNPL Dinesh karthik: टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सलामी बल्लेबाजी करने वाले मुरली विजय (Murali Vijay) लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। लेकिन विजय ने अबतक क्रिकेट को अलविदा नहीं कहा है और वे इन दिनों तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) खेल रहे हैं। टीएनपीएल के एक मैच के दौरान उनके साथ एक अजीबोगरीब हादसा हुआ। जिसके बाद उन्हें दर्शकों के सामने हाथ तक जोड़ने पड़े।

दरअसल एक मैच के दौरान वे बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे थे। तभी फैंस दिनेश कार्तिक का नाम लेकर उन्हें चिड़ाने लगे। फैन्स ज़ोर-ज़ोर से बोलने लगे ‘DK..DK..’. जिसके बाद मुरली विजय ने फैन्स की ओर देखकर रिएक्शन दिया। विजय पीछे पलट कर ताली बजाने लगे और उसके बाद मुस्कुराते हुए दर्शकों के सामने हाथ जोड़ते नज़र आए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

क्या है मामला -
बता दें कि मुरली विजय ने दिनेश कार्तिक की पहली पत्नी निकिता से शादी की है। विजय से निकिता की नजदीकी बढ़ने के बाद ही कार्तिक ने तलाक लेने का फैसला किया था। तलाक के बाद कार्तिक ने स्क्वाश प्लेयर दीपिका पल्लीकल से शादी की थी। हाल ही में वो जुड़वां बच्चों की मां बनी हैं।

बता दें मुरली विजय ने हाल ही में लंबे वक्त के बाद क्रिकेट के मैदान में वापसी की और तमिलनाडु प्रीमियर लीग में शानदार सेंचुरी भी ठोकी। उन्होंने नेल्लई रॉयल्स किंग्स के खिलाफ 121 रनों की पारी खेली। इस पारी में मुरली विजय ने 12 सिक्स और 7 चौके लगाए।

वहीं दिनेश कार्तिक इस वक्त भारतया टीम के साथ वेस्टइंडीज़ में हैं। दिनेश कार्तिक ने आईपीएल 2022 में बेहतरीन प्रदर्शन किया था, जिसके बाद उनकी टीम इंडिया में वापसी हुई है। भारत को वेस्टइंडीज़ के खिलाफ पांच मैच की टी-20 सीरीज़ खेलनी है, जिसमें दिनेश कार्तिक भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं।

Published on:
26 Jul 2022 09:40 pm
Also Read
View All
IND vs SL Test 2026: श्रीलंका दौरे से पहले गौतम गंभीर को मिली वॉर्निंग, पूर्व क्रिकेटर ने बताई टीम इंडिया की सबसे बड़ी टेंशन

कुलदीप यादव को बार-बार भारत की प्लेइंग 11 से बाहर करने पर पूर्व दिग्गज ने चेताया, बताया श्रीलंका में खिलाना क्यों जरूरी?

श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी का खुलासा, पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ने हेड कोच गौतम गंभीर को दी वार्निंग

WTC 2025-27 Points Table में टॉप-2 में जगह बनाने के लिए बांग्लादेश टीम में एक बड़ा बदलाव, लिटन दास की वापसी

Duleep Trophy: सेंट्रल जोन के कैप्टन बने रजत पाटीदार, रिंकू सिंह को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखें पूरा स्क्वाड