
नई दिल्ली। क्रिकेट के भगवन कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के ज़िन्दगी के संघर्ष से तो हम सब वाकिफ हैं लेकिन उनके जीवन से जुडी कुछ और अहम बातें उनपर लिखी गई किताब 'विनिंग लाइक सचिन: थिंक ऐंड सक्सीड लाइक तेंडुलकर' के जरिए अब सामने आई हैं। सचिन के पिता का एक ऐसा फैसला सामने आया है जिसने सचिन की ज़िन्दगी को बदाल कर रख दिया।
सचिन के पिता का ये फैसला
सचिन के पिता ने एक ऐसा फैसल लिया जिसने सचिन की ज़िन्दगी को बदल कर रख दिया और इस देश को सचिन जैसा महान बल्लेबाज दिया। 1984 की गर्मियों का समय था जब प्रोफेसर रमेश तेंदुलकर के एक फैसले ने 'मास्टर ब्लास्टर' सचिन तेंदुलकर का जीवन बदल दिया। यह फैसला था सचिन के स्कूल को ले कर। सचिन मुंबई के बांद्रा में आईईएस स्कूल में पढ़ते थे और वहां क्रिकेट की टीम नहीं थी। सचिन के कोच और गुरु रमाकांत आचरेकर ने सचिन के पिता को स्कूल बदलने की सलाह दी और शारदा आश्रम विद्या मंदिर में दाखिला करने को कहा। बस फिर क्या था सचिन के पिता ने उनका एडमिशन इस स्कूल में करा दिया और सचिन के साथ-साथ इस देश की किस्मत भी बदल गई। भारत को सचिन तेंदुलकर जैसा महान खिलाड़ी मिला।
स्कूल जाने के लिए करते थे संघर्ष
किताब में आगे लिखा है के सचिन के घर से ये स्कूल दूर था और इसके लिए कोई सीधी बस नहीं थी, इस वजह से सचिन को स्कूल तक पहुंचने में काफी महनत करनी पड़ती थी और वे बस बदल-बदल कर स्कूल जाते थे। शारदा आश्रम विद्या मंदिर आमतौर पर 7-8वीं क्लास के बच्चों इंटर स्कूल क्रिकेट टीम में रखा जाता था लेकिन सचिन इतने टैलेंटेड थे की छोटी उम्र में ही इस टीम से खेलने लगे थे। सचिन के पिता ने हमेशा उनका समर्थन किया और क्रिकेट को उनकी ज़िन्दगी में पढ़ाई से ज्यादा तबज्जो दी।
विश्व में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
भारत के लिए खेलते हुए सचिन ने 463 वनडे मैचों में 44.83 के औसत से 18426 रन बनाए हैं जिसमें 49 शतक और 96 अर्धशतक शामिल हैं। वहीँ बात की जाए टेस्ट मैच की तो 200 टेस्ट मैचों में 53.79 के औसत से 15921 रन बनाए हैं जिसमें 51 शतक और 68 अर्धशतक शामिल हैं। 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेलने वाले सचिन के नाम अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक लगाने का भी विश्व रिकॉर्ड दर्ज है। इतना ही नहीं सचिन वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी थे। सचिन ने इंडियन प्रीमियर लीग में भी अपनी छाप छोड़ी है। इस टूर्नामेंट में उन्होंने मुंबई इंडियंस की कप्तानी की थी।