क्रिकेट

PCB के पूर्व चेयरमैन ने कहा मानसिक बीमार थे Umar Akmal, खुद को टीम से ऊपर समझते थे

नजम सेठी ने कहा कि Umar Akmal को मिर्गी की शिकायत थी और वह मानसिक तौर पर बीमार थे और खुद को टीम से ऊपर रखते थे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 May 2020, 6:17 PM IST
umar_akmal.jpg

इस्लामाबाद : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज (Umar Akmal) को फिक्सिंग की जानकारी छिपाने के कारण तीन साल का प्रतिबंध लगाया है। अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष नजम सेठी ने कहा कि उमर अकमल मिर्गी के शिकार थे। वह मानसिक तौर पर भी फिट नहीं थे। उन्होंने एक टीवी चैनल पर यह दावा किया।

इलाज कराने की दी थी सलाह

नजम सेठी ने कहा कि जब वह पीसीबी के चेयरमैन बने तो उनके सामने पहली समस्या उमर अकमल को लेकर आई थी। हमारे पास मेडिकल रिपोर्ट थी। इसमें लिखा था कि अकमल को मिर्गी का दौरा पड़ते हैं। इस कारण उन्हें विंडीज से वापस बुला लिया था। सेठी ने कहा कि इसके बाद उन्होंने उमर मिलकर उससे कहा था कि ये गंभीर समस्या है और उन्हें आराम करना चाहिए और इलाज कराना चाहिए।

खुद के लिए खेलते थे अकमल

2013 से 2018 तक पीसीबी के चेयरमैन रहे सेठी ने कहा कि उमर इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं थे कि उन्हें मानसिक समस्या है। उन्होंने कहा कि उन्होंने शुरू में दो महीने के लिए उमर को खेलने से रोका था। इसके बाद मामला मेडिकल रिपोर्ट पर को सौंप कर चयनकर्ताओं के हाथों में सौंप दिया था। इसके साथ ही अकमल ने यह भी कहा कि अकमल अनुशासन में नहीं रहने वाले। वह खुद को टीम से ऊपर समझते हैं। साथ में उमर ने यह भी कहा कि वह प्रतिभाशाली क्रिकेटर तो हैं, लेकिन टीम के लिए नहीं खुद के लिए खेलते थे।

Updated on:
1 May 2020, 6:17 PM IST
Published on:
Also Read
View All