क्रिकेट

Anshuman Gaekwad Passed Away: भारत के पूर्व क्रिकेटर अंशुमान गायकवाड़ का ब्लड कैंसर से निधन, खेल जगत में दौड़ी शोक की लहर

Anshuman Gaekwad Passed Away: भारत के पूर्व क्रिकेटर 71 वर्षीय अंशुमन गायकवाड़ का 31 जुलाई की रात निधन हो गया। वह लंबे समय से ब्लड कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे बुधवार की रात उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। कई क्रिकेटरों ने उनके निधन पर अपनी संवेदना व्‍यक्‍त की है।

2 min read

Anshuman Gaekwad Passed Away: भारत के पूर्व क्रिकेटर 71 वर्षीय अंशुमन गायकवाड़ का 31 जुलाई की रात निधन हो गया। गायकवाड़ लंबे समय से ब्लड कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे और लंदन में इलाज करा रहे थे। कुछ ही दिन पहले पूर्व क्रिकेटर संदीप पाटिल के अनुरोध पर बीसीसीआई सचिव जय शाह ने उन्‍हें एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की थी। हालांकि जटिल बीमारी से लड़ते हुए उन्‍होंने बुधवार की रात अंतिम सांस ली। उनके निधन से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। कई क्रिकेटरों ने उनके निधन पर अपनी संवेदना व्‍यक्‍त की है।

वित्तीय चुनौतियों का सामना कर रहे थे अंशुमन

बता दें कि लंबे समय से अंशुमन गायकवाड़ ब्‍लड कैंसर से पीडि़त थे और लंदन में अपना इलाज करा रहे थे, लेकिन पिछले कुछ समय से उन्‍हें इलाज कराने में पैसे की दिक्‍कत आ रही थी। पूर्व क्रिकेटर संदीप पाटिल ने हाल ही में बताया था कि एक साल से अधिक समय से अंशुमन ब्‍लड कैंसर की बीमारी से जूझ रहे हैं और लंदन में इलाज करा रहे हैं, लेकिन वह वित्तीय चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। जिसके बाद बीसीसीआई सचिव जय शाह ने उन्‍हें एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की थी। 

अंशुमन गायकवाड़ का क्रिकेट करियर

अंशुमन गायकवाड़ ने अपने 12 साल के क्रिकेट करियर में भारत के लिए 40 टेस्ट और 15 वनडे मैच खेले और 2254 रन बनाए। इस दौरान उन्‍होंने 2 शतक भी लगाए। उनकी सर्वश्रेष्‍ठ पारी 201 रन की थी, जो उन्‍होंने 1983 में पाकिस्तान के खिलाफ जालंधर में खेली थी। 

टीम इंडिया के हेड कोच भी रह चुके हैं अंशुमन

अंशुमन गायकवाड़ 1997 से 1999 और 2000 के बीच 2 बार टीम इंडिया के हेड कोच भी रह चुके हैं। उनकी कोचिंग में टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी 2000 में उपविजेता भी रहा। उनकी कोचिंग के दौरान ही अनिल कुंबले ने दिल्ली में एक टेस्ट पारी में 10 विकेट लेकर विश्‍व कीर्तिमान बनाया था। 

Updated on:
01 Aug 2024 09:19 am
Published on:
01 Aug 2024 09:13 am
Also Read
View All

अगली खबर