24 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर में राजस्थान रॉयल्स को टक्कर देगी सनराइजर्स हैदराबाद, जानें मैच से जुड़ी सारी डिटेल्स

RR vs SRH, SMS Stadium: जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला खेला जाएगा, जहां राजस्थान रॉयल्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा।

2 min read
Google source verification
RR vs SRH

शाकिब हुसैन (फोटो- IANS)

IPL 2026 RR vs SRH Live Streaming: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 36वां मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium, Jaipur) में खेला जाएगा, जहां मेजबान राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) से होगा। दोनों टीमें इस सीजन प्लेऑफ की बड़ी दावेदारों में से एक हैं। जहां सनराइजर्स हैदराबाद ने 7 में से चार मुकाबले जीते हैं, वहीं राजस्थान रॉयल्स ने सात में से पांच मैच जीतकर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर कब्जा जमा रखा है। दूसरी ओर, सनराइजर्स की टीम चौथे स्थान पर है, लेकिन पिछले तीन मुकाबलों से लगातार जीत दर्ज कर रही है।

शानदार लय में है SRH की टीम

सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत इस सीजन अच्छी नहीं रही थी और पहले चार मैचों में वह सिर्फ एक मुकाबला जीत पाई थी, लेकिन अब टीम जीत की पटरी पर लौट चुकी है और लगातार तीन मुकाबले जीत चुकी है। वहीं दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स ने शानदार आगाज किया और पहले चार मुकाबलों में धमाकेदार जीत हासिल की, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ही उनकी जीत का सिलसिला टूटा और फिर लगातार हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, पिछले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर राजस्थान रॉयल्स ने वापसी कर ली है और अब वह इस लय को बरकरार रखना चाहेगी।

SMS स्टेडियम में होगा हाईस्कोरिंग मुकाबला

राजस्थान की सबसे बड़ी कमजोरी उनका मिडिल ऑर्डर है, जो ओपनर्स के फ्लॉप होने पर पूरी तरह से बिखर जाता है। दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद की कमजोरी उनकी गेंदबाजी मानी जा रही थी, लेकिन प्रफुल्ल हिंगे (Praful Hinge) और शाकिब हुसैन (Shaqib Hussain) के आने के बाद टीम अब हर विभाग में संतुलित नजर आ रही है। ऐसे में जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में एक कांटे का मुकाबला देखने को मिल सकता है। हालांकि पिच बल्लेबाजों के मुफीद मानी जा रही है और दोनों टीमों में विस्फोटक बल्लेबाजों की भरमार है, जिससे एक हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद की जा सकती है।

यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी।