
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (फोटो- IANS)
IPL 2026, GT vs RCB: आईपीएल 2026 के 34वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की भिड़ंत शुक्रवार को गुजरात टाइटंस के साथ हो रही है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। आरसीबी ने अपने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। फिल साल्ट चोटिल होने की वजह से यह मुकाबला नहीं खेल रहे हैं, और उनकी जगह पर जैकब बेथेल को अंतिम एकादश में शामिल किया गया है।
टॉस जीतने के बाद कप्तान रजत ने कहा, "हम पहले फील्डिंग करेंगे। प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव है। साल्ट चोटिल हो गए हैं। उनकी जगह पर बेथेल खेल रहे हैं। एक अच्छी बात यह है कि हम विकेट और स्थिति को अच्छी तरह से देख रहे हैं, और हमारी प्लानिंग अच्छी रही है। यह बल्लेबाजी के लिए एक अच्छा विकेट लग रहा है, लेकिन इसमें घास नहीं है, और पहली पारी में यह मुश्किल हो सकता है।"
गुजरात टाइटंस ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। जेसन होल्डर जीटी की तरफ से डेब्यू कर रहे हैं, जबकि मानव सुथार भी टीम में लौटे हैं। टॉस हारने के बाद कप्तान गिल ने कहा, "नहीं, यहां चेज करना अच्छा है, लेकिन उम्मीद है कि हमारा मुकाबला अच्छा होगा। यह सब कंडीशन को जल्दी समझने, अच्छी शुरुआत करने और जल्दी नींव बनाने के बारे में है। इतने बड़े टूर्नामेंट में (मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार) ऐसे मैच हो सकते हैं, लेकिन हम सकारात्मक बातों पर ध्यान दे रहे हैं। प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव हैं। जेसन होल्डर खेल रहे हैं और मानव सुथार वापस आ गए हैं।"
रजत पाटीदार की अगुवाई में आरसीबी का प्रदर्शन आईपीएल 2026 में शानदार रहा है। टीम ने इस सीजन अब तक खेले 6 मुकाबलों में से 4 में जीत दर्ज की है, जबकि 2 में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। बल्लेबाजी में फिल साल्ट, विराट कोहली और रजत पाटीदार बेहतरीन लय में दिखाई दिए हैं। वहीं, टिम डेविड ने अंतिम ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से आरसीबी को बड़े स्कोर तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाई है। गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार इस सीजन टीम के लिए ट्रंप कार्ड साबित हुए हैं। वहीं, क्रुणाल पांड्या और सुयश शर्मा ने भी अच्छी गेंदबाजी की है।
दूसरी तरफ, गुजरात टाइटंस को आखिरी मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 99 रनों की बड़ी हार झेलनी पड़ी थी। 200 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीटी की पूरी टीम सिर्फ 100 रन बनाकर सिमट गई थी। गुजरात टाइटंस के लिए शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर ने तो अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन टीम का मिडिल ऑर्डर काफी कमजोर नजर आया है। गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा अच्छी लय में दिखाई दिेए हैं, लेकिन राशिद खान आईपीएल 2026 में अब तक छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं।
विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा औैर रसिख सलाम।
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मानव सुथार, कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज।
Published on:
24 Apr 2026 07:48 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
IPL 2026
