13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND W vs PAK W Live Streaming: बर्मिंघम में होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानें भारत में कब और कहां देखें लाइव

India W vs Pakistan W Live Details: वूमेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 में भारत और पाकिस्तान की टीमें बर्मिंघम में भारतीय समयानुसार शाम 7.00 बजे से मैदान पर पर उतरेंगी।

2 min read
Google source verification
Smriti Mandhana and Harmanpreet kaur

स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर (फोटो- IANS)

IND W vs PAK W Live Streaming: आईसीसी वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के छठे मुकाबले में भारतीय टीम का सामना पाकिस्तान से होगा। दोनों टीमें अपने अभियान का आगाज रविवार को करेंगी। मुकाबला बर्मिंघम में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा। आपको बता दें कि भारतीय टीम 2020 में वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप के फाइनल तक का सफर तय कर चुकी है, तो वहीं पाकिस्तान की टीम आज तक पहले दौर से आगे नहीं बढ़ सकी है। इस मुकाबले को भारतीय फैंस भारत में टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाइव देख सकते हैं।

पाकिस्तान का प्रदर्शन नहीं रहा अच्छा

वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने 40 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्हें 22 में जीत मिली है और 18 में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, पाकिस्तान ने 36 मुकाबले खेले हैं और आज तक सिर्फ 9 बार ही उन्हें जीत मिली है।

देखा जाए तो मौजूदा टीम की तुलना में पाकिस्तान की टीम उतनी दमदार नहीं है कि भारतीय टीम को टक्कर दे सके, लेकिन पाकिस्तान और भारत के मुकाबले जब भी होते हैं तो फैंस की नजरें उस पर टिकी रहती हैं। पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप में जिन 9 मुकाबलों में जीत हासिल की है, उसमें से दो बार भारतीय टीम को हराया है।

पाकिस्तान ने 3 बार दी है टीम इंडिया को शिकस्त

वूमेंस टी20 वर्ल्डकप में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ ज्यादा बेहतर खेल दिखाया है। पाकिस्तान ने टी20 इतिहास में कुल 3 मैच जीते हैं, जिसमें से 2 बार उसने टी20 वर्ल्डकप में जीत हासिल की है। वूमेंस टी20 वर्ल्डकप में भारत और पाकिस्तान की टीमें 6 बार आमने सामने हुई है, जिसमें से 4 बार भारतीय टीम को जीत मिली है तो 2 बार पाकिस्तान ने जीत का स्वाद चखा है। ओवरऑल टी20 रिकॉर्ड की बात की जाए, तो दोनों के बीच खेले गए 13 मैचों में 3 बार ही पाकिस्तान को जीत मिली है।

कहां देखें भारत-पाक Live Match?

आईसीसी वूमेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 में भारतीय टीम रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा। इस मैच को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क्स और जियो हॉटस्टार पर लाइव देखा जा सकता है।