
प्रफुल्ल हिंगे और वैभव सूर्यवंशी (फोटो- IANS)
Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium, Jaipur) में खेला जाएगा, जहां राजस्थान रॉयल्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। यह पहला मौका है जब जयपुर के SMS स्टेडियम में आईपीएल 2026 का कोई मुकाबला खेला जाएगा। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने अपने तीन घरेलू मुकाबले गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले थे।
राजस्थान रॉयल्स की टीम इस समय अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। उसने सात में से पांच मुकाबले जीते हैं और दो में उसे हार का सामना करना पड़ा है। पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को उसके घर में हराकर जीत की पटरी पर वापसी की। दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद ने सात में से चार मुकाबले जीते हैं। अगर वह इस मुकाबले में जीत दर्ज करती है, तो उसके भी राजस्थान रॉयल्स की तरह 10 अंक हो जाएंगे, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के कारण वह अंक तालिका में राजस्थान से आगे निकल जाएगी।
इस मुकाबले में सबकी नजर वैभव सूर्यवंशी और प्रफुल्ल हिंगे पर होगी। पिछली बार जब सनराइजर्स हैदराबाद का सामना राजस्थान रॉयल्स से हुआ था, तब दोनों खिलाड़ी आमने-सामने हुए थे। उस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी को प्रफुल्ल हिंगे ने पहली गेंद पर ही आउट कर दिया था। इसके बाद प्रफुल्ल हिंगे ने बताया था कि उन्होंने सूर्यवंशी को आउट करने के लिए क्या प्लान बनाया था। अब सूर्यवंशी उस मुकाबले में शून्य पर आउट होने का बदला लेना चाहेंगे। दूसरी ओवर प्रफुल अपने उसी प्लान को फिर से लागू करने की कोशिश करेंगे, जो उन्होंने इससे पहले वाले मुकाबले में आजमाया था।
कुल मिलाकर, इस मुकाबले को जीतने वाली टीम प्लेऑफ की दौड़ में अपना दावा मजबूत करेगी। वहीं अगर राजस्थान रॉयल्स यह मुकाबला जीत लेती है, तो उसके 12 अंक हो जाएंगे और वह अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच जाएगी। आपको बता दें कि दोनों टीमों ने एक-एक बार आईपीएल का खिताब जीता है। राजस्थान रॉयल्स ने 2008 में उद्घाटन आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की थी, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने 2016 में खिताब जीता था।
Published on:
24 Apr 2026 05:55 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
IPL 2026
