24 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एम चिन्नस्वामी में गरजे विराट कोहली और बने कई रिकॉर्ड, IPL में ऐसा करने वाले बन गए पहले खिलाड़ी

Virat Kohli New IPl Record: बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में विराट कोहली ने आईपीएल में नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह आईपीएल की एक ही टीम के लिए 300 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

2 min read
Google source verification
Virat Kohli

विराट कोहली (फोटो- IANS)

Most Sixes in IPL History: आईपीएल 2026 के 34वें मुकाबले में ऱॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने बड़ा कारनामा कर दिखाया। वह आईपीएल के इतिहास में 300 छक्के लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M. Chinnaswamy Stadium) में 206 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी को जैकब बेथल के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद विराट कोहली और देवदत्त पडिकल (Devdutt Padikkal) ने पारी को संभाला और टीम को 140 के पार पहुंचाया। 141 के स्कोर पर पडिक्कल आउट हो गए, लेकिन दूसरी ओर कोहली का बल्ला चलता रहा।

विराट कोहली ने पूरे किए 300 छक्के

कोहली ने शानदार अर्धशतक पूरा किया और जैसे ही उन्होंने अपना तीसरा छक्का लगाया, वह आईपीएल में 300 छक्के पूरे करने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए। उनसे पहले क्रिस गेल (Chris Gayle) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने 142 मुकाबलों में 357 छक्के लगाए हैं। दूसरे स्थान पर रोहित शर्मा हैं, जिनके नाम 310 छक्के दर्ज हैं। विराट कोहली के 300 छक्के पूरे करने के बाद अब MS Dhoni (264 छक्के) और AB de Villiers (251 छक्के) का नंबर आता है।

विराट कोहली बने नंबर 1

आपको बता दें कि क्रिस गेल ने आईपीएल में तीन टीमों के लिए खेलते हुए यह रिकॉर्ड बनाया, जबकि रोहित शर्मा ने Deccan Chargers और Mumbai Indians के लिए खेलते हुए अपने छक्के लगाए। वहीं विराट कोहली ने अपने पूरे आईपीएल करियर में सिर्फ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। ऐसे में विराट कोहली किसी एक टीम के लिए आईपीएल में 300 छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं।

शतक और रन भी सबसे ज्यादा

गुजरात टाइटंस के खिलाफ इस मुकाबले में विराट कोहली ने 44 गेंदों में 81 रन बनाए और जेसन होल्डर की गेंद पर आउट हुए, जो गुजरात टाइटंस के लिए डेब्यू कर रहे थे। इस पारी में कोहली ने 8 चौके और 4 छक्के लगाए। कोहली ने अब तक आईपीएल में 274 मुकाबले खेले हैं और 301 छक्के पूरे कर चुके हैं। वह आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने लगभग 40 की औसत से 6,716 रन बनाए हैं, जिसमें 8 शतक और 66 अर्धशतक शामिल हैं। रनों के साथ-साथ कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक और अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों में भी शामिल हैं।