क्रिकेट

रोहित और कोहली कब ले संन्यास? पूर्व क्रिकेटर ने दोनों दिग्गजों को दी यह सलाह

पिछले करीब एक साल में रोहित शर्मा ने काफी उतार-चढ़ाव देखा। उन्होंने पिछले साल जून में भारत को टी-20 विश्व कप चैंपियन बनाया था, लेकिन इसके बाद टेस्ट क्रिकेट में उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा था।
2 min read
• •
Updated: 11 Mar 2025, 9:23 PM IST
Rohit Sharma Virat Kohli

Yograj Singh on Rohit Sharma and Virat Kohli retirement: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की समाप्ति के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली के संन्यास की अटकलें लगाई जा रही थी, लेकिन हुआ इसके उलट। हालाकि दोनों क्रिकेटरों के संन्यास की खबरों को खारिज किए जाने के बावजूद क्रिकेट प्रशंसकों में इसको लेकर चर्चा जारी है। इसी कड़ी में पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने दोनों क्रिकेटरों के संन्यास नहीं लेने के फैसले की जमकर सराहना की है।

भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से छह वनडे और एक टेस्ट मैच खेलने वाले योगराज सिंह ने कहा, सबसे अच्छी बात यह है कि रोहित शर्मा रिटायर नहीं हो रहा। रोहित और विराट कोहली को कोई रिटायर नहीं कर सकता है। ये दो, तीन, चार साल जब तक खेलना चाहें, खेलें। मैं कहता हूं कि 2027 में वनडे विश्व कप जीतने के बाद रिटायरमेंट के बारे में सोंचे।

वहीं, भारतीय रोहित शर्मा ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीतने के बाद संन्यास की खबरों को खारिज करते हुए सभी अटकलों पर विराम लगा दिया था। उन्होंने कहा था संन्यास को लेकर कोई योजना नहीं है। जैसा चल रहा है चलता रहेगा। अभी इस प्रारूप से संन्यास नहीं लेने जा रहा हूं। प्रशंसकों के बीच हिटमैन के तौर पर पहचाने जाने वाले रोहित शर्मा ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 41 गेंदों पर अर्द्धशतक ठोका था। उन्‍होंने 83 गेंदों पर 76 रन की अहम पारी खेली थी और प्‍लेयर ऑफ द मैच बने थे।

गौरतलब है कि पिछले करीब एक साल में रोहित शर्मा ने काफी उतार-चढ़ाव देखा। उन्होंने पिछले साल जून में भारत को टी-20 विश्व कप चैंपियन बनाया था, लेकिन इसके बाद टेस्ट क्रिकेट में उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। लगातार बल्लेबाजी और कप्तानी दोनों में फेल होने के कारण उन्हें आलोचकों ने निशाने पर लिया और उन्हें टीम से हटाए जाने तक की मांग की जाने लगी थी।

Updated on:
11 Mar 2025, 9:23 PM IST
Published on: