क्रिकेट

बुरे फंसे ये चार भारतीय खिलाड़ी, IPL में की थी शर्मनाक हरकत, कटेगा T-20 टीम से पत्ता!

आईपीएल 2023 के दौरान 4 भारतीय ख‍िलाड़‍ियों ने 'कोड ऑफ कंडक्ट' की धज्ज‍ियां उड़ाई थीं। इस मामले में BCCI से श‍िकायत की गई है। आचार संहिता के उल्लंघन के लिए उत्तर और पश्चिम क्षेत्र के कम से कम चार खिलाड़ियों की रिपोर्ट बीसीसीआई को की गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Jun 2023, 3:06 PM IST
india_t20.png

India vs West Indies: अगले महीने भारतीय टीम वेस्टइंडीज दौरे पर जाएगी। जहां टीम दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी20 मुकबाले खेलेगी। दौरे का आगाज 12 जुलाई से होगा। इससे पहले एक बड़ा खुलासा हुआ है। 'क्रिकबज' की एक रिपोर्ट के मुताबिक कुछ भारतीय ख‍िलाड़‍ियों ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के दौरान 'कोड ऑफ कंडक्ट' की धज्ज‍ियां उड़ाई थीं। इस मामले में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से शिकायत की गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक उत्तरी और पश्च‍िमी क्षेत्र के चार खिलाड़ी हैं। जिन्होंने यह हरकत की है। बीसीसीआई खिलाड़ियों के इस अनुशासनहीनता से खुश नहीं है और बड़ी कार्यवाही कर सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक खिलाड़ियों के इस व्यवहार का सीधा असर उनके सिलेक्शन पर पड़ेगा। कुछ आईपीएल फ्रेंचाइजियों ने पिछले सीजन में बार-बार आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत बीसीसीआई से की है।

एक फ्रेंचाइजी के अधिकारी ने बताया कि हर मैच के बाद हम खिलाड़ियों के आचरण को लेकर बीसीसीआई को रिपोर्ट करते हैं। नॉर्थ फ्रेंचाइजी के 2 खिलाड़ियों की शिकायत बोर्ड से की गई है। दोनों अभी युवा हैं और घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन भी किया है। टीम के मालिक ने बताया कि जब मुझे स्थिति के बारे में पता चला, तो मैं बहुत परेशान हुआ और तुरंत क्रिकेट बोर्ड को मामले की सूचना दी। वहीं BCCI ने भी स्वीकार किया कि इस बारे में ध्यान नहीं दिया गया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि जिन ख‍िलाड़‍ियों ने 'कोड ऑफ कंडक्ट' का उल्लंघन किया है, उन्होंने घरेलू क्रिकेट में घरेलू क्रिकेट में खूब रन बनाए हैं। इसमें से कुछ खिलाड़ी भारतीय टीम का हिस्सा भी हैं। ऐसे में क्या वेस्ट इंडीज दौरे के लिए चुनी जाने वाली टी20 टीम से उन्हें बाहर किया जा सकता है।

Published on:
Also Read
View All
भारत ने पिछली बार हैमिल्टन में दर्ज की थी धमाकेदार जीत, जब 2 गेंद पर चाहिए थे 10 रन, रोहित शर्मा ने 2 छक्के मारकर जिताया था मैच

‘वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं देना तो घरेलू क्रिकेट खेलने दो’, पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा की दो टूक

IND vs NZ 5th T20I Playing 11: आखिरी T20I में बड़े फेरबदल के साथ उतरेगा भारत! वैभव सूर्यवंशी समेत इन 2 की हो सकती है वापसी

Hong Kong Sixes में भारतीय टीम का बुरा हाल, बाउल सेमीफाइनल में इंग्‍लैंड ने 3 रनों से हराया, अब 11वें-12वें स्‍थानों के लिए बांग्‍लादेश से होगी भिड़ंत

प्रसिद्ध कृष्‍णा के बाहर होने के बाद BCCI ने टीम इंडिया में किया बड़ा फेरबदल, आकिब नबी अब पांचों ODI के लिए टीम से जुड़े