क्रिकेट

IND VS SL: ऋतुराज गायकवाड़, पृथ्वी शॉ, पांड्या और पांडे ने जीता द्रविड़ का दिल, खेली अर्धशतकीय पारी

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम ने इंट्रा स्क्वाड मैच खेला जिसमें टीम इंडिया के चार खिलाड़ियों ने अपनी फॉर्म दिखाते हुए अर्धशतक लगाए।
2 min read
• •
Updated: 9 Jul 2021, 5:35 PM IST
prithvi_shaw.jpg

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका (India vs Srilanka) के बीच वनडे सीरीज का आगाज 13 जुलाई से होना है। इससे पहले टीम इंडिया ने इंट्रा स्क्वाड मैच खेला, जिससे कई खिलाड़ियों ने शानदार पारियां खेलकर फॉर्म में होने का सबूत दिए हैं। टीम इंडिया के चार बल्लेबाजों ने इंट्रा स्क्वाड मैच में अर्धशतक लगाए। कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे प्रैक्टिस मैच में पृथ्वी शॉ, हार्दिक पांड्या, मनीष पांडे और ऋतुराज गायकवाड़ ने अर्धशतक जड़े।

पृथ्वी शॉ ने खेली सबसे ज्यादा 84 रनों की पारी
पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने सबसे ज्यादा 84 रनों की पारी खेली। वहीं हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने 79 रन बनाए। मनीष पांडे ने भी 53 रनों की पारी खेली। ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने भी 75 रनों की पारी खेल अपने वनडे डेब्यू का दावा ठोक दिया है।

नहीं चले इशान किशन
इंट्रा स्क्वाड मैच में इशान किशन नहीं चले और वह खाता भी नहीं खोल पाए। वहीं बाएं हाथ के ओपनर देवदत्त पडिक्कल को अच्छी शुरुआत तो मिली, लेकिन वो उसे बड़े स्कोर में नहीं तब्दील नहीं कर सके। पडिक्कल ने 34 रनों की पारी खेली।

सूर्यकुमार यादव ने सस्ते में गंवाया अपना विकेट
सूर्यकुमार यादव अच्छा खेल रहे थे उनकों शुरुआत भी अच्छी मिल चुकी थी, लेकिन 35 रन के निजी स्कोर पर अपना विकेट गंवा बैठे। इस पारी को सूर्यकुमार बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए।

हार्दिक पांड्या दिखाई फॉर्म
हार्दिक पांड्या ने बल्ले से अच्छी पारी खेलने के साथ ही गेंदबाजी भी की। यह टीम इंडिया के लिए अच्छी खुशखबरी रही। इससे पहले आईपीएल 2021 के स्थगित होने से पहले पांड्या का बल्ला शांत था और ना ही वो गेंदबाजी कर पा रहे थे। ऐसा माना जा रहा है कि पांड्या अब श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में बतौर ऑलराउंडर ही खेलेंगे।

कमान शिखर धवन के हाथों में
भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का आगाज 13 जुलाई से होना है। इसके बाद तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। टीम की कमान शिखर धवन के हाथों में है। वहीं हेड कोच की जिम्मेदारी राहुल द्रविड़ संभाल रहे हैं।

Published on: