क्रिकेट

गौतम गंभीर ने विराट की जगह इस खिलाड़ी को बताया वनडे और टी-20 का बेस्ट प्लेयर

रोहित शर्मा ने ऑकलैंड में हुए टी-20 में धुंआधार पारी खेलकर भारत को जीत दिलाई।
less than 1 minute read
Feb 08, 2019
gambhir
अज़हर को लेकर बीसीसीआई पर बरसे गंभीर, नाराज़गी जताते हुए कही ये बड़ी बात

नई दिल्ली। टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान विराट कोहली और विश्व विजेता टीम का हिस्सा रहे पूर्व भारतीय खिलाड़ी गौतम गंभीर के बीच मनमुटाव किसी से नहीं छिपी है। शुक्रवार को टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 में सात विकेट से जीत हासिल की और इस मैच के हीरो रहे कप्तान रोहित शर्मा।

गंभीर ने रोहित शर्मा को बताया वनडे-टी20 का बेस्ट खिलाड़ी

रोहित शर्मा ने अपनी धुंआधार पारी की बदौलत टीम को अच्छी शुरुआत देकर मैच जिताने में अहम योगदान दिया। गौतम गंभीर ने मैच के हीरो रहे रोहित शर्मा की जबरदस्त तारीफ की है। उन्होंने विराट कोहली की जगह रोहित शर्मा को वनडे और टी-20 का बेस्ट खिलाड़ी बताया।

Rohit Sharma " src="https://new-img.patrika.com/upload/2019/02/08/gambhir_and_rohit_4104980-m.jpg">

- मैच खत्म होने के बाद गौतम ने कहा, “रोहित शर्मा बिल्कुल शानदार, वह शायद दुनिया के सर्वश्रेष्ठ सफेद गेंद खिलाड़ी हैं! अगर कोई भारत को जीत दिला सकता था तो वह रोहित शर्मा ही थे।”

- गौतम गंभीर पहले भी रोहित शर्मा की तारीफ कर चुके हैं और उन्हें वाईट बॉल का बेस्ट क्रिकेटर बता चुके हैं।

Updated on:
08 Feb 2019 07:40 pm
Published on:
08 Feb 2019 07:40 pm