4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वीरेंद्र सहवाग और सुरेश रैना समेत कई खिलाड़ियों ने खास अंदाज में फैंस को दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

Krishna Janmashtami wishes: वीरेंद्र सहवाग और सुरेश रैना समेत कई खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर पोस्‍ट करते हुए अपने-अपने अंदाज में श्रीकृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी की शुभकामनाएं भेजी हैं। इनमें ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर और आईसीसी के चेयरमैन जय शाह भी शामिल हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Sep 04, 2026

Krishna Janmashtami wishes, virender sehwag,

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंदर सहवाग। (फाइल फोटो सोर्स: IANS)

Shri Krishna Janmashtami wishes: देशभर में आज शुक्रवार 4 सितंबर को श्रीकृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी का पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। सभी मंदिरों में आर्कषक सजावट की गई है। खासकर श्रीकृष्‍ण के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं को तांता लगा हुआ है। इसके साथ ही लोग एक-दूसरे को कृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी की शुभकामनाएं भी दे रहे हैं। भारतीय पूर्व क्रिकेटर वीरेदर सहवाग और सुरेश रैना समेत कई खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया के माध्‍यम से फैंस को अपने-अपने अंदाज में शुभकामनाएं भेजी हैं। इनमें ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर और इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के चेयरमैन जय शाह भी शामिल हैं। आइये आपको भी बताते हैं किसने क्‍या मैसेज भेजा है?

'आपको कान्हा के रास जितनी कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं!'

वीरेंद्र सहवाग ने अपने एक्‍स अकाउंट पर भगवान कृष्ण और उनके बचपन के किरदार को याद करते हुए त्योहार की शुभकामनाएं दी हैं। उन्‍होंने लिखा हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की। ​​आपको माखन जितनी मीठी और कान्हा के रास जितनी कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं! हरे कृष्णा।

'शरारती नंदलाल के जन्मोत्सव पर सभी को दिल से शुभकामनाएं'

वहीं, सुरेश रैना ने भी एक्‍स पर एक पोस्ट के जरिए फैंस को शुभकामनाएं दी हैं और और इस खास मौके पर खुशी और खुशहाली की दुआ की।
उन्होंने लिखा, "राधे-राधे। शरारती नंदलाल के जन्मोत्सव पर सभी को दिल से शुभकामनाएं। कान्हा जी की कृपा हर किसी की जिंदगी में प्यार, शांति, खुशी और खुशहाली लाए। जय श्री कृष्ण!

'एक बच्चा, एक प्रेमी, एक योद्धा, एक गाइड'

मनु भाकर ने अपने एक्‍स अकाउंट पर पोस्‍ट में लिखा, "श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं। हम भगवान कृष्ण से बहुत कुछ सीख सकते हैं। वह बचपन में चंचल और शरारती थे, फिर भी हमेशा सच्चाई और धर्म के लिए खड़े रहे, बिना किसी मासूम को चोट पहुंचाए। वह प्यार, हिम्मत और समझदारी की निशानी थे। अपनी सभी मुश्किलों के बावजूद, उनमें ज़बरदस्त शांति और सुकून था। एक बच्चा, एक प्रेमी, एक योद्धा, एक गाइड कृष्ण का हर एक हिस्सा ऐसा है, जिससे हर कोई जुड़ सकता है। शायद यही कृष्ण की खूबसूरती है- दिव्य, फिर भी बहुत इंसानी।"

'सभी को खुशी और आशीर्वाद भरी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं'

आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने एक्‍स पर अपनी पोस्‍ट में लिखा, "जैसा कि हम जन्माष्टमी मना रहे हैं, भगवान कृष्ण हमें हर चुनौती को हिम्मत से, हर जीत को विनम्रता से और हर सफर को विश्वास के साथ अपनाने के लिए प्रेरित करें। सभी को खुशी और आशीर्वाद भरी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं।"