क्रिकेट

गौतम गंभीर की मांग, यमुना स्पोर्ट्स का नाम बदलकर रखा जाए अरुण जेटली के नाम पर

गौतम गंभीर ( Gautam Gambhir ) ने इस संबंध में दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ( Anil Baijal ) को चिट्ठी भी लिखी है।

less than 1 minute read

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज और पूर्वी दिल्ली से सांसद गौतम गंभीर ने यमुना स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का नाम बदले जाने की वकालत की है। इस संदर्भ में गौतम गंभीर ने दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल को एक चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में गंभीर ने मांग की है यमुना स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का नाम बदलकर पूर्व वित्त मंत्री दिवंगत अरुण जेटली के नाम पर रखा जाए।

गंभीर ने ट्वीट कर दी जानकारी

गौतम गंभीर ने इस बात की जानकारी ट्वीट कर दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है, "अरुण जेटली के लिए हम सभी के मन में सम्मान है। हम चाहते हैं कि वह हमारे दिलों में हमेशा रहें, इसलिए मैं प्रिय नेता के सम्मान में यमुना स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का नाम बदलकर अरुण जेटली स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स रखे जाने का प्रस्ताव रख रहा हूं।"

गंभीर और जेटली का रिश्ता है पुराना

आपको बता दें कि अरुण जेटली के निधन पर गौतम गंभीर ने दुख प्रकट भी किया था। गंभीर ने जेटली के निधन को निजी क्षति बताते हुए उन्हें अपने पिता समान बताया था। बता दें अरुण जेटली और गौतम गंभीर के बीच रिश्ता बहुत पुराना है। जिस वक्त गौतम गंभीर घरेलू क्रिकेट खेला करते थे, उस समय अरुण जेटली डीडीसीए ( दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ ) के अध्यक्ष थे। दो दिन पहले ही अरुण जेटली ने एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली।

Updated on:
27 Aug 2019 10:21 am
Published on:
27 Aug 2019 10:09 am
Also Read
View All
PBKS vs DC: पंजाब किंग्स ने लगातार सातवीं बार इस सीजन बनाया 200 से ज्यादा का स्कोर, प्रियांश और श्रेयस के बाद शेडगे ने खेली तूफानी पारी

टीम में जगह पक्की करने के लिए डेस्परेट थे संजू सैमसन, टी20 वर्ल्ड कप से पहले पूरी तरह टूट गए थे

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी नहीं इन दो भारतीय बल्लेबाज ने मिचेल स्टार्क को मैच की पहली ही गेंद पर मारा छक्का

PBKS vs DC: ‘करो या मरो’ मुक़ाबले में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, बादल दी आधी टीम, इन खिलाड़ियों की हुई छुट्टी

कैमरे में कैद हो गई ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर की ये हरकत, BCCI ने लगाया तगड़ा जुर्माया, 2 डिमेरिट पॉइंट्स भी दिए