क्रिकेट

IPL 2025 Auction: इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने किया RCB की रणनीति का खुलासा, कहा- मेरा सफर अभी…

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने 2025 मेगा नीलामी से पहले रिटेन के संबंध में खुलकर बात की थी।

2 min read

IPL 2025 Auction: ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओर से रिलीज किए जाने वाले क्रिकेटरों में से एक हैं। आरसीबी ने आगामी सीज़न के लिए सिर्फ तीन खिलाड़ियों विराट कोहली (21 करोड़ रुपए), रजत पाटीदार (11 करोड़ रुपए) और यश दयाल (5 करोड़) को रिटेन किया है। इसके लिए आरसीबी ने इसके लिए 37 करोड़ खर्च किए थे और अब बेंगलुरु स्थित फ्रेंचाइजी के पास 83 करोड़ रुपए की नीलामी राशि के साथ तीन राइट टू मैच (आरटीएम) कार्ड उपलब्ध हैं। ऐसे में आरटीएम के जरिए ग्लेन मैक्सवेल के फ्रेंचाइजी से जुड़ने की उम्मीदें बनी हुई हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने 2025 मेगा नीलामी से पहले रिटेन के संबंध में खुलकर बात की थी। 2021 से आरसीबी टीम का हिस्सा रहे ग्लेन मैक्सवेल ने अब रिटेन नहीं किए जाने की आरसीबी की रणनीति को लेकर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने खुलासा किया है कि कैसे फ्रेंचाइजी ने इसके बारे में जानकारी दी और स्थिति को संभालते हुए टीम की रणनीति के बारे में बताया।

मैक्सवेल ने खुलासा करते हुए कहा कि मुझे मो बोबाट और एंडी फ्लावर का फोन आया। मैं जूम कॉल पर था और उन्होंने मुझे रिटेन नहीं करने के निर्णय को लेकर समझाया। हमने लगभग आधे घंटे तक खेल के बारे में बात की। उनकी रणनीति के बारे में बात की और आगे चलकर वे क्या करना चाहते हैं इस पर बात हुई। मैं वास्तव में इससे खुश था। ऑस्ट्रेलियाई स्टार ने यह भी बताया कि आरसीबी के साथ उनकी यात्रा खत्म नहीं हुई है। वह आगामी सीजन के लिए टीम की योजनाओं को समझते हैं।

मैक्सवेल आरसीबी की रणनीति पर बात करते हुए कहा कि “वे स्पष्ट रूप से अपने कुछ स्टाफ को भी बदल रहे । इसलिए खिलाड़ियों से पहले उन्हें इसे सुलझाना होगा। मैं समझ गया कि इस प्रक्रिया में थोड़ा समय लगेगा। हां, आप उस आखिरी तारीख को लेकर हमेशा थोड़े बेचैन रहते हैं कि क्या आपको बरकरार रखा जाएगा या नहीं और यह निश्चित नहीं है कि क्या होने वाला है। हां, मैं यह नहीं कहूंगा कि मेरी आरसीबी यात्रा खत्म हो गई है। मैं निश्चित रूप से उस टीम में वापस जाना पसंद करूंगा। यह खेलने के लिए एक बेहतरीन फ्रेंचाइजी है और मैंने वहां बिताए समय का भरपूर आनंद उठाया है।

ग्लेन मैक्सवेल का आईपीएल 2024 सीजन शानदार नहीं रहा था। उन्होंने 5.77 की औसत से 9 पारियों में महज 52 रन बनाए थे। उनका सर्वोच्च स्कोर 28 रन था। इसके अलावा मैक्सवेल 8.06 की इकॉनमी से महज छह विकेट ले सके थे। हालाकि इन सबके बावजूद दुनिया में सबसे अधिक मांग वाले ऑलराउंडरों में से एक होने के नाते मैक्सवेल आगामी मेगा नीलामी में बड़ी बोली आकर्षित करने के लिए तैयार हैं। आरसीबी के पास एक बड़ी पर्स राशि है। वे इस स्टार ऑलराउंडर को वापस पाने का पूरा प्रयास करेंगे।

Also Read
View All

अगली खबर