क्रिकेट

सचिन के 46वें जन्मदिन को जबरा फैन सुधीर ने बनाया खास, प्रशंसकों की यादों पर आएगी किताब

सचिन के जन्मदिन पर प्रशंसकों भी मिला तोहफा दुनिया भर में डिजिटल कैम्पेन हुआ शुरू सुधीर और सुगुमार को मिला स्पोर्ट्स फैन अवॉर्ड
2 min read
सचिन तेंदुलकर
सचिन के 46वें जन्मदिन को जबरा फैन सुधीर ने बनाया खास, प्रशंसकों की यादों पर आएगी किताब

मुंबई : क्रिकेट के एक से बढ़कर एक प्रशंसक हैं। उन सबमें कुछ ऐसे भी हैं, जो क्रिकेट के लिए ही जीते हैं और क्रिकेट ही ओढ़ते और बिछाते हैं। इस लिस्ट में सबसे ऊपर आने वाले कुछ प्रशंसकों की बात की जाए तो इसमें 'क्रिकेट के भगवान' और भारत रत्न सचिन तेंदुलकर के सबसे बड़े फैन सुधीर कुमार गौतम का नाम जरूर आएगा और इसी लिस्ट में आप विराट कोहली और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के प्रशंसक सुगुमार कुमार को भी रख सकते हैं। इन दोनों ने मिलकर मुंबई में सचिन तेंदुलकर के जन्मदिन से एक दिन पहले उनका जन्मदिन मनाया और उनके नाम का केक काटा।

मिला ग्लोबल स्पोर्ट्स फैन अवॉर्ड
क्रिकेट और अपनी टीम खिलाड़ियों के प्रति इनका जुनून देखकर इन्हें ग्लोबल स्पोर्ट्स फैन्स अवॉर्ड देने का निर्णय लिया गया है। इसकी घोषणा मुंबई में एक संवाददाता सम्मेलन में की गई। इस मौके पर सचिन के फैन सुधीर कुमार गौतम और विराट तथा आरसीबी के प्रशंसक सुगुमार कुमार की भी उपस्थिति थे। इसके बाद इन दोनों ने मिलकर सचिन तेंदुलकर का जन्मदिन मनाया। सुधीर ने अपना पुरस्कार भी सचिन तेंदुलकर को समर्पित कर दिया।

सुगुमार ने नहीं मिस किया है आरसीबी का एक भी मैच
सुगुमार कुमार रॉयल चैलेंजर बेंगलोर के बड़े प्रशंसक हैं। यह जानकर आप दंग रह जाएंगे कि जब से आईपीएल शुरू हुआ है, तब से लेकर आज तक यानी 2008 से लेकर 2019 (अब तक) तक उन्होंने आरसीबी का एक भी मैच मिस नहीं किया है। यहां तक कि 2014 में आरसीबी के जो चार मैच दुबई में हुए थे, सगुमार वह भी देखने पहुंचे थे। वह आरसीबी को सपोर्ट करने के लिए दर्शक दीर्घा में जाने से पहले खुद को पूरी तरह से तैयार करते हैं। अपने शरीर को लाल रंग से पेंट करते हैं। इसके बाद वह मैच देखने जाते हैं।

सुधीर ने शुरू किया डिजिटल कैम्पेन
सचिन ने 46वें जन्मदिन के मौके पर उनके प्रशंसक सुधीर ने दुनिया का सबसे बड़ा डिजिटल कैम्पेन (जबरा क्रिकेट फैन) भी लॉन्च किया। इस कैम्पेन के तहत वीडियो के जरिये सचिन के दुनिया भर के प्रशंसक क्रिकेट के भगवान से जुड़ी अपनी यादें शेयर करेंगे। यह कैम्पेन 2019 क्रिकेट विश्व कप तक चलेगा और टॉप वीडियो पोस्ट को एक किताब की शक्ल में छापकर सचिन तेंदुलकर को समर्पित किया जाएगा।

सचिन से जुड़ी प्रशंसकों की यादों पर ला रहे किताब
यह अवॉर्ड मिलने पर सुगुमार ने अपने और सुधीर दोनों के लिए खुशी जाहिर की। उन्होंने यह भी कहा कि यह जानकर और भी खुशी हुई कि पहली बार प्रशंसकों के सबसे प्रिय क्षणों को किताब के रूप मे छापा जाएगा। जबकि सुधीर ने कहा कि हर एक प्रशंसक के पास सचिन सर से जुड़ी कोई न कोई खास मेमोरी जरूर होगी। वह चाहते हैं कि इस पहल के जरिए ज्यादा से ज्यादा फैन्स जुड़ें और सचिन से जुड़ी अपनी सर्वश्रेष्ठ यादों को शेयर करें। इन यादों को सचिन सर को समर्पित किताब मे डाला जाएगा।

Updated on:
24 Apr 2019 12:05 am
Published on:
24 Apr 2019 12:05 am
Also Read
View All
IND vs ZIM: वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे में शानदार प्रदर्शन का खोला राज़, बताया हर मैच से पहले करते हैं ये काम

Mirabai Chanu Struggle Story: आर्थिक तंगी के चलते चुनती थीं लकड़ियां, ऐसे वेटलिफ्टर बनी मीराबाई चानू, संघर्ष की कहानी ऐसी कि आंखों में आ जाएंगे आंसू

IND vs ZIM: बेकार गई रयान बर्ल की अर्धशतकीय पारी, भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से हराया, 3-0 से किया क्लीन स्वीप

अब्दुल्ला फजल वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दौरे से बाहर, पीसीबी ने अब्दुल्ला शफीक और सऊद शकील को टीम में दी जगह

IND vs ZIM: सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने के बावजूद प्रिंस यादव नहीं खेल पाये आखिरी टी20, अब सामने आई यह वजह