क्रिकेट

IPL के दौरान इन लोगों के लिए बस और मेट्रो में सफर बिल्कुल फ्री, इन बातों का रखना होगा ध्यान

चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड (CMRL) ने आईपीएल 2025 के दौरान क्रिकेट प्रेमियों को खास तोहफा दिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Mar 2025, 3:47 PM IST
IPL 2025

Chennai Super Kings: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का आगाज होने वाला है और 22 मार्च को संस्करण के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से कोलकाता ने ईडन गार्डंस में होगा। उससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के फैंस के लिए शानदार खबर है। आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) 2025 के दौरान, चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड (CMRL) ने क्रिकेट प्रेमियों को मुफ्त यात्रा की सुविधा देने का ऐलान किया है। यह पहल चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट लिमिटेड (CSKCL) के सहयोग से की गई है।

हजारों क्रिकेट प्रेमियों को होगा फायदा

इस योजना के तहत, जिन दर्शकों के पास आईपीएल 2025 के मैचों के लिए वैध टिकट होगा, वे मेट्रो और बस में मुफ्त सफर कर सकेंगे। यह सुविधा चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में होने वाले सभी मैचों के लिए उपलब्ध होगी। इस फैसले से हजारों क्रिकेट प्रेमियों को फायदा होगा, जो मैच देखने के लिए स्टेडियम पहुंचते हैं।

मैच के दिन मेट्रो सेवा होगी विस्तारित

चेन्नई मेट्रो ने ऐलान किया है कि मैच के दिनों में मेट्रो सेवाओं का संचालन देर रात तक किया जाएगा, ताकि फैंस आसानी से स्टेडियम आ-जा सकें। इससे ट्रैफिक जाम की समस्या भी कम होगी और पर्यावरण को भी फायदा मिलेगा।

कैसे मिलेगा मुफ्त यात्रा का लाभ?

—जिनके पास आईपीएल मैच का वैध टिकट होगा, वे मेट्रो और बस में फ्री यात्रा कर सकेंगे।
—मेट्रो स्टेशन या बस में टिकट दिखाने पर यह सुविधा मिलेगी।
—यह सेवा केवल मैच के दिन ही उपलब्ध होगी।
—चेन्नई सुपर किंग्स के प्रशंसकों के लिए यह शानदार मौका है कि वे मैच का आनंद लें और बिना किसी अतिरिक्त खर्च के सफर करें।

Updated on:
18 Mar 2025, 3:47 PM IST
Published on: