15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुपर 8 की रेस से ऑफिशियली बाहर हुई ये टीम, साउथ अफ्रीका का टिकट कन्फर्म, देखें लेटेस्ट अंक तालिका

T20 World Cup 2026 में अब तक 24 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें से सिर्फ एक टीम को सुपर 8 में पहुंचने का सपना टूट गया है, तो एक ही टीम अगले दौर में जगह पक्की कर पाई है।

less than 1 minute read
Google source verification
T20 World Cup 2026

टी20 वर्ल्डकप 2026 (फोटो- IANS)

T20 World Cup 2026 Updated Points Table: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 22वें मुकाबले में आयरलैंड से हारते ही ओमान की टीम सुपर 8 की दौड़ से बाहर हो गई। इस मुकाबले में आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 235 रन बनाए। जवाब में ओमान की टीम सिर्फ 139 रन पर ही ढेर हो गई। इसके बाद दिन का दूसरा मुकाबला स्कॉटलैंड और इंग्लैंड के बीच खेला गया, जहां इंग्लैंड ने जीत हासिल कर सुपर 8 में पहुंचने का दावा मजबूत कर लिया। वहीं, दिन के तीसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को हराकर सुपर 8 का टिकट पक्का कर लिया।

मतलब अब तक टी20 वर्ल्डकप 2026 में खेले गए 24 मुकाबलों में एक टीम सुपर 8 की दौड़ से पूरी तरह बाहर हो चुकी है, जबकि एक टीम का टिकट कंफर्म हो चुका है। 15 फरवरी को दो और टिकट कंफर्म हो सकते हैं, जिनमें एक वेस्टइंडीज और दूसरी भारत या पाकिस्तान की टीम हो सकती है। इसके अलावा, यूएसए और नामीबिया के बीच खेले जाने वाले मुकाबले में जो भी टीम हारेगी, वह सुपर 8 की दौड़ से पूरी तरह बाहर हो जाएगी। वहीं, अगर वेस्टइंडीज की टीम नेपाल को हरा देती है तो वो भी सुपर 8 में पहुंच जाएगी।

ग्रुप A

टीममैचजीतहार अंक
भारत2204
पाकिस्तान2204
यूएसए3122
नीदरलैंड्स3122
नामीबिया2020

ग्रुप B

टीममैचजीतहारअंक
श्रीलंका2204
जिम्बाब्वे2204
ऑस्ट्रेलिया2112
आयरलैंड3122
ओमान3030

ग्रुप C

टीममैचजीतहारअंक
वेस्टइंडीज2204
इंग्लैंड3214
स्कॉटलैंड3122
इटली2112
नेपाल2020

ग्रुप D

टीममैचजीतहारअंक
साउथ अफ्रिका3306
न्यूजीलैंड3214
यूएई2112
अफगानिस्तान2020
कनाडा2020