
Rohit Sharma and Suryakumar Yadav (Photo- ANI)
IPL 2025: 22 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबले से आईपीएल 2025 की शुरुआत होने जा रही है। वहीं मुंबई इंडियस अपने अभियान का आगाज 23 मार्च को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ करेगी। इस मुकाबले में स्टार ऑलराउंडर और मुबंई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या खेलते हुए नहीं नजर आएंगे, क्योंकि एक मैच का प्रतिबंध लगे होने की वजह से उन्हें इस मैच में बाहर बैठना पड़ेगा।
हार्दिक पंड्या ने पिछले सीजन बतौर कप्तान मुंबई इंडियंस टीम में वापसी की थी। उनकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था और मुंबई आखिरी स्थान पर रही थी। इतना ही नहीं, उनकी कप्तानी में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस पर तीसरी बार स्लो ओवर रेट का जुर्माना लगा था। नियमों के मुताबिक, तीन बार स्लो ओवर रेट पर टीम के कप्तान पर 30 लाख रुपए का जुर्माना लगाया जाता है, साथ ही एक मैच के लिए बैन भी लगाया जाता है। चूंकि मुंबई इंडियंस ने ग्रुप स्टेज में स्लो ओवर रेट की गलती थी और प्ले ऑफ में प्रवेश नहीं कर सकी थी। इसके चलते हार्दिक पंड्या पर बैन नहीं लग सका था। ऐसे में आईपीएल 2025 में उन्हें बैन झेलना पड़ेगा और चेन्नई सुपर किंग्स खिलाफ मुंबई इंडियंस के शुरुआती मुकाबले में बाहर बैठना पड़ेगा।
हार्दिक पंड्या पर एक मैच का बैन लगे होने के चलते यह सवाल उठ खड़ा हुआ है कि उनकी जगह मुंबई इंडियंस टीम की कमान कौन संभालेगा। जसप्रीत बुमराह चोटिल होने की वजह से मौजूदा सीजन के शुरुआती मुकाबलों में खेलने पर संशय है। ऐसे में सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा कप्तान के तौर पर दो बड़े दावेदार हो सकते हैं। सूर्य कुमार यादव का टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड रहा है। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया को 18 मैच में से सिर्फ 4 मुकाबलों में शिकस्त झेलनी पड़ी है। इस लिहाज से सूर्य कुमार यादव मुंबई इंडियन की कमान संभाले हुए नजर आ सकते हैं। फिलहाल अब तक इस पर मुंबई इंडियंस की ओर से किसी तरह की जानकारी सामने नहीं आई।
Updated on:
5 Jul 2025, 1:34 PM IST
Published on:
13 Mar 2025, 8:34 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.