
आर आश्विन (Photo - ANI)
BCCI Central Contract List 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने नाम कर लिया है। ऐसे में जल्द ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर एनुअल सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया जा सकता है। चूंकि पिछले वर्ष लिस्ट 28 फरवरी 2024 को जारी कर दी गई थी, लेकिन इस बार पाकिस्तान और यूएई की मेजबानी में हुए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के चलते देरी हुई है।
भारत के आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने के बाद बीसीसीआई की ओर से इस बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में कई खिलाड़ियों को जगह मिल सकता है, वहीं कई क्रिकेटर के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नहीं खेलने के कारण इस बार लिस्ट से बाहर हो सकते हैं। आइए, उन खिलाड़ियों पर डालते हैं नजर…
शार्दुल ठाकुर: रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बावजूद 33 वर्षीय खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर को बीसीसीआई की एनुअल सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर किया जा सकता है। हालाकि जून में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया जा सकता है, लेकिन बीसीसीआई की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में उनकी जगह अनिश्चित है।
केएस भरतः केएस भरत ने भारत की ओर से आखिरी टेस्ट मैच फरवरी 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था, तब से वह भारतीय टीम में जगह बनाने में कामयाब नहीं हो सके हैं। ऐसे में बीसीसीआई की आगामी एनुअल सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में उनकी जगह बनती नहीं दिख रही है।
रविचंद्रन अश्विनः रविचंद्रन अश्विन ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। ऐसे में वह स्वतः बीसीसीआई की आगामी एनुअल सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर हो गए हैं।
आवेश खानः तेज गेंदबाज आवेश खान ने 2024 में भारत की ओर से छह टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच का हिस्सा रहे, जिसमें उन्होंने कुल 9 विकेट चटकाए। उन्होंने 21 दिसंबर 2023 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की ओर से आखिरी वनडे मैच खेला। वह भारतीय टीम की आगामी योजनाओं में भी फिट बैठते हुए नहीं दिखाई पड़ रहे हैं। ऐसे में उन्हें बीसीसीआई की आगामी एनुअल सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर किया जा सकता है।
रजत पाटीदारः घरेलू टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बावजूद रजत पाटीदार को इंग्लैंड के खिलाफ हालिया समाप्त टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में भारतीय टीम में जगह नहीं दी गई। हालाकि उन्हें आईपीएल 2025 की फ्रेंचाइजी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का कप्तान बनाया गया है, लेकिन बीसीसीआई की आगामी एनुअल सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर किया जाए तो किसी के लिए हैरानी की बात नहीं होगी।
Updated on:
5 Jul 2025, 1:28 PM IST
Published on:
13 Mar 2025, 4:14 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.