क्रिकेट

वर्ल्ड कप में भारत-पाक मैच को लेकर दुनिया के नामी ज्योतिषी ने की भविष्यवाणी

30 मई से शुरू होगा आईसीसी वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप। 16 जून को होगा भारत-पाकिस्तान का मुकाबला। लोबो की दो भविष्यवाणी, एक भारत के लिए सुखद, दूसरी दुखद।
less than 1 minute read
Apr 27, 2019
India Pakistan match in World Cup

लंदन। क्रिकेट का सबसे बड़ा महाकुंभ आईसीसी वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप ( World Cup ) आगामी 30 मई से इंग्लैंड में शुरू होने जा रहा है। वर्ल्ड कप का उद्घाटन मुकाबला मेजबान इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेला जाएगा और इसी के साथ शुरू होगा क्रिकेट का रोमांच।

बात करें वर्ल्ड कप के सबसे खास मैच की और जिसे लेकर हर क्रिकेट फैन को इंतजार है वह होगा 16 जून को। इस दिन भिड़ेंगे वर्ल्ड क्रिकेट के दो सबसे बड़े दुश्मन भारत और पाकिस्तान ( india vs pakistan )। यह प्रतिष्ठित मुकाबला रविवार के दिन मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा।

इस मैच को लेकर बड़ी भविष्यवाणी हुई है और वो भी दुनिया के सबसे नामी ज्योतिषी ग्रीनस्टोन लोबो द्वारा। लोबो ने लगभग डेढ़ महिने पहले ही इस मैच के विजेता का नाम बता दिया है। लोबो के अनुसार पाकिस्तान टीम वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ हार का क्रम इस बार भी नहीं तोड़ पाएगी। इसका मतलब ये हुआ कि इस बार भी भारतीय टीम वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को धूल चटाएगी।

भारत के लिए एक बुरी खबर भी...

भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ मैच में जीत हासिल करेगी टीम के लिए ये तो अच्छी बात है लेकिन लोबो दूसरी भविष्यवाणी ने भारतीयों का दिल तोड़ दिया है। लोबो से जब पूछा गया कि क्या भारतीय टीम वर्ल्ड कप जीत पाएगी? उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा की नहीं!

गौरतलब है कि अब तक भारत और पाकिस्तान के बीच फिफ्टी ओवर वर्ल्ड कप में कुल छह मुकाबले खेले गए हैं। इन छह के छह मुकाबलों में भारतीय टीम ने ही जीत दर्ज की है।

Updated on:
27 Apr 2019 09:39 am
Published on:
27 Apr 2019 09:39 am