क्रिकेट

लगातार 4 हार के बाद हार्दिक पंड्या ने लिया बड़ा फैसला, शार्दुल और दीपक चाहर को प्लेइंग 11 से किया बाहर

Shardul Thakur- Deepak Chahar Drops: मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग 11 में 2 बड़े बदलाव किए हैं। टीम में दो युवा खिलाड़ियों की एंट्री हुई है, तो दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर को बाहर कर दिया गया है।

2 min read
Apr 20, 2026
GT vs MI Match Preview
मुंबई के कप्‍तान हार्दिक पंड्या और गुजरात टाइटंस के कप्‍तान शुभमन गिल। (फोटो सोर्स: IANS)

IPL 2026, GT vs MI Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 30वां मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। मुंबई इंडियंस इससे पहले लगातार 4 मैच हार चुकी है तो दूसरी ओर गुजरात टाइटंस ने पिछले तीनों मुकाबलों में जीत हासिल की है और आज जीत का चौका लगाना चाहेगी।

टाइटंस की टीम में कोई बदलाव नहीं

गुजरात इस मुकाबले में बिना किसी बदलाव के उतरी है। टॉस जीतने के बाद कप्तान शुभमन गिल ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करेंगे। विकेट अच्छा लग रहा है। लक्ष्य का पीछा करना हमेशा बेहतर रहता है। राशिद खान ने बीच के ओवरों में अच्छा प्रदर्शन किया है। मुंबई के खिलाफ खेलना हमेशा एक बड़ी चुनौती होती है। हम उसी टीम के साथ उतर रहे हैं।”

मुंबई की टीम में दानिश मालेवार और कृष भगत को डेब्यू का मौका मिला है। कप्तान हार्दिक पंड्या ने कहा, “हम भी पहले बॉलिंग ही चुनते। हमें फिर से एकजुट होना था और इस पर बात करनी थी कि हमारी टीम का मतलब क्या है। इस बार हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हम अच्छा खेल दिखाएं। बस एक-दूसरे का साथ देना है और मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करना है। एक समूह के रूप में हमें और बेहतर बनना होगा। दानिश और कृष इस मुकाबले में अपना पहला मैच खेल रहे हैं।”

गुजरात ने इस सत्र में 5 में से 3 मुकाबले जीते हैं। शुरुआती दो मुकाबले हारने के बाद टीम ने लगातार 3 जीत दर्ज की हैं। यह टीम फिलहाल अंक तालिका में छठे स्थान पर है। वहीं, मुंबई को पहले मुकाबले में जीत मिलने के बाद लगातार चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा है और वह अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर है।

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और अशोक शर्मा।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11

दानिश मालेवार, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सेंटनर, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह और एएम गजनफर।

Updated on:
20 Apr 2026 07:46 pm
Published on:
20 Apr 2026 07:45 pm
Also Read
View All
IND vs PAK: भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, भारती फुलमाली को मिला मौका, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

Ban W vs Ned W: बांग्‍लादेश ने नीदरलैंड को 6 विकेट से रौंदकर एजबेस्‍टन में रचा इतिहास, पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर पहुंची

पाकिस्‍तान की कप्तान फातिमा सना के आंकड़े हैं दमदार, लीडरशिप में हुईं ज्यादा खतरनाक

रोहित शर्मा इतिहास रचने के बेहद करीब, इकाना में 110 रन बनाते ही तोड़ देंगे वीरेंद्र सहवाग का वर्ल्‍ड रिकॉर्ड

पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले अभिषेक नायर ने टीम इंडिया को चेताया, कहा – बड़े अंतर से जीतने होंगे ग्रुप के सभी मैच, नेट रन रेट करेगा दिक्कत