क्रिकेट

GT vs MI: IPL 2025 से बाहर होने पर छलका गुजरात के कप्‍तान शुभमन गिल का दर्द, गिनाए हार के कारण

GT vs MI Match Highlights: आईपीएल 2025 में शुक्रवार रात एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात टाइटंस को मुंबई इंडियंस ने 20 रन से शिकस्‍त दी। इस हार के साथ ही जीटी का सफर खत्‍म हो गया। इस अहम मैच में हार के बाद शुभमन गिल हार के कारण गिनाए।

2 min read
May 31, 2025
GT vs MI Match Highlights
GT vs MI Match Highlights: एलिमिनेटर में जीटी को हराकर खुशी मनाते एमआई के खिलाड़ी। (फोटो सोर्स: ANI)

GT vs MI Match Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) अब अपने आखिरी मोड़ पर है। दो मैचों के बाद बाद पता चल जाएगा कि इस बार कौन सी टीम चैंपियन बनेगी। टूर्नामेंट में शुक्रवार रात मुल्‍लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्‍टेडियम में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला गया। इस मैच में गुजरात टाइटंस को मुंबई इंडियंस के हाथों 20 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ जीटी का आईपीएल 2025 का सफर खत्‍म हो गया, जबकि मुंबई इंडियंस ने क्‍वालीफायर 2 में जगह बना ली है। जीटी की हार के बाद कप्‍तान शुभमन गिल बेहद निराश नजर आए। इस हार के बाद वह कारण गिनाते नजर आए।

तीन कैच छोड़ने पर जताई निराशा

जीटी के कप्‍तान शुभमन गिल ने कहा कि आखिरी तीन-चार ओवर हमारे पक्ष में नहीं गए, लेकिन फिर भी यह एक अच्छा मैच था। उन्‍होंने तीन कैच छोड़ने को लेकर कहा कि निश्चित रूप से यह आसान नहीं था, जब हमने 3 आसान विकेट गंवा दिए। गेंदबाजों के लिए नियंत्रण करना आसान नहीं था और जब आप 3 कैच छोड़ते हैं तो इससे कोई मदद नहीं मिलती। 

सुदर्शन और सुंदर की तारीफ

साई सुदर्शन और वाशिंगटन सुंदर की बल्‍लेबाजी को लेकर गिल ने कहा कि बस वही खेल खेलें, जो आप खेलना चाहते हैं और उन दोनों के लिए लक्ष्य एक ही था कि हम जीतें। ओस की वजह से विकेट हमारे लिए थोड़ा आसान हो गया। निश्चित रूप से हमारे लिए बहुत सारी सकारात्मक बातें रहीं। पिछले 2-3 मैच हमारे पक्ष में नहीं गए, लेकिन सभी खिलाड़ियों को श्रेय जाता है। खासकर साई को, वह इस सीजन में हमारे लिए बहुत बढ़िया रहे।

एक नजर मैच पर

बता दें कि टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की 81 रन और बेरिस्‍टो की 47 रन की पारी की बदौलत स्‍कोर बोर्ड पर 228 रन लगाए। जीटी की ओर से प्रसिद्ध कृष्‍णा और साई किशोर ने दो-दो विकेट चटकाए। इसके जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 208 रन ही बना सकी और 20 रन से हार गई। 

Published on:
31 May 2025 06:40 am
Also Read
View All
रोहित शर्मा इतिहास रचने के बेहद करीब, इकाना में 110 रन बनाते ही तोड़ देंगे वीरेंद्र सहवाग का वर्ल्‍ड रिकॉर्ड

पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले अभिषेक नायर ने टीम इंडिया को चेताया, कहा – बड़े अंतर से जीतने होंगे ग्रुप के सभी मैच, नेट रन रेट करेगा दिक्कत

Ban vs Aus 3rd ODI: बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 275 रनों का लक्ष्‍य, क्‍या कंगारुओं का पहली बार कर पाएगी सूपड़ा साफ

IND A vs SL A: वैभव रहे फ्लॉप तो प्रभसिमरन ने दिखाया दम, क्या श्रीलंका के खिलाफ तिलक की कप्तानी बचा पाएगी लाज?

IND vs PAK Pitch Report: हाई स्कोरिंग होगा मुक़ाबला या गेंदबाज बरपाएंगे कहर? पढ़ें एजबेस्टन की पिच का हाल