8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जब USA के खिलाफ लड़खड़ा रही थी भारतीय पारी, तब गंभीर ने दिया ऐसा मंत्र, पलट गया मैच का पासा

IND vs USA Highlights: वानखेड़े में शनिवार को खेले गए आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 के तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने USA को 29 रन से हरा दिया।

2 min read
Google source verification
Team India

भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो- IANS)

India vs USA Highlights: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने यूएसए को 29 रन से हरा दिया। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 161 रन बनाए। जवाब में यूएसए की टीम 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर सिर्फ 132 रन ही बना सकी। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने जीत हासिल कर ली, लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इसे ‘आंखें खोलने वाला’ मैच बताया, क्योंकि टीम इंडिया के चार बड़े बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। इनमें शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या और अभिषेक शर्मा शामिल हैं।

सूर्या ने खेली तूफानी पारी

मुकाबले में एक समय भारतीय टीम 77 रन पर 6 विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद हेड कोच गौतम गंभीर मैदान के बाहर से सूर्यकुमार यादव से बात करने आए। उन्होंने सूर्या से कहा कि वह अंत तक टिककर खेलने की कोशिश करें। इसके बाद मैच का रुख ही बदल गया। सूर्यकुमार यादव ने संभलकर बल्लेबाजी की और भारतीय टीम को 160 रन के पार पहुंचाया। उन्होंने 49 गेंदों में नाबाद 84 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली और अकेले दम पर टीम को जीत की राह पर पहुंचाया।

मैच के बाद सूर्यकुमार यादव ने बताया कि उन्हें लग रहा था कि यह पिच 140–150 रन के आसपास की है, लेकिन जब टीम 77 रन पर 6 विकेट गंवा चुकी थी, तब गौतम गंभीर का संदेश काफी अहम साबित हुआ। सूर्यकुमार यादव ने कहा कि गौतम गंभीर ने उनसे कहा था कि वह अंत तक खेलने की कोशिश करें। उन्होंने ऐसा ही किया और यह मंत्र काम कर गया। इसी वजह से भारतीय टीम 160 रन के पार पहुंचने में सफल रही, जो यूएसए के लिए काफी मुश्किल साबित हुआ। इस मुकाबले में ईशान किशन ने 16 गेंदों में 20 रन बनाए, जबकि तिलक वर्मा ने 16 गेंदों में 25 रन की पारी खेली।

आते ही छा गए सिराज

गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट चटकाए। अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में सिर्फ 18 रन देकर 2 विकेट लिए। अक्षर पटेल ने भी 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट हासिल किए, जबकि वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवर में 24 रन देकर 1 विकेट लिया। हार्दिक पांड्या ने 4 ओवर में 34 रन खर्च किए। भारतीय टीम अब अपना अगला मुकाबला 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ खेलेगी, जो दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

T20 World Cup 2026