क्रिकेट

रामचंद्र गुहा अपनी सेवाओं के बदले बीसीसीआई से नहीं लेंगे वेतन, मिलने थे 40 लाख रुपए

बीसीसीआई सूत्रों ने बताया कि गुहा ने बीसीसीआई को एक ईमेल के जरिये इस संबंध में जानकारी दी है।
2 min read
ramchandra guha

मुंबई : इतिहासकार रामचंद्र गुहा कुछ समय के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बीसीसीआई के संचालन के लिए बनी समित सीओए के हिस्सा रहे थे। उन्होंने मंगलवार को बीसीसीआई से वेतन की रकम लेने से मना कर दिया। गुहा को बीसीआई की ओर से 40 लाख रुपए मिलने थे।

शुरुआत में सीओए में थे चार सदस्य

बीसीसीआई सूत्रों ने बताया कि गुहा ने बीसीसीआई को एक ईमेल के जरिये इस संबंध में जानकारी दी है। बता दें कि सीओए जब बनी थी तो इसमें विनोद राय, डायना एडुल्जी के साथ इतिहासकार लेखक रामचंद्र गुहा और बैंककर्मी विक्रम लिमये भी इसमें शामिल थे। इन दोनों ने कुछ समय बाद ये दोनों सीओए से अलग हो गए थे। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने जनवरी 2017 में इन चारों को सीओए में शामिल किया था।

गुहा ने मतभेद के बाद छोड़ दिया था सीओए

बता दें कि नियुक्ति के महज चार महीने बाद रामचंद्र गुहा ने सीओए अध्यक्ष विनोद राय से मतभेद होने के कारण पद छोड़ दिया था। अपना इस्तीफा देते हुए उन्होंने हितों के टकराव के कई मामले उठाए थे। उनका कहना था कि इन मुद्दों पर उनकी राय को दरकिनार कर दिया गया था। इसके एक महीने बाद ही लिमये ने भी सीओए छोड़ दिया था। गुहा ने ईमेल के जरिये बीसीसीआई को जानकारी दी है कि वह सीओए में दीं गई अपनी सेवाओं के बदले में बोर्ड से कोई पैसा नहीं लेंगे।

सीओए सदस्यों को इतना मिलना है वेतन

बता दें कि प्रशासकों की समिति (सीओए) के सभी सदस्यों को 2017 के लिए प्रतिमाह दस लाख, 2018 के लिए 11 लाख और 2019 के लिए 12 लाख रुपए प्रतिमाह की दर से वेतन मिलना है। इसके हिसाब से एडुल्जी और राय दोनों को 3.5 करोड़ रुपए मिलेंगे, जबकि विक्रम लिमये, रामचंद्र गुहा और रवि थोडगे को उनके कार्यकाल के हिसाब से भुगतान दिया जाएगा।

विक्रम लिमये भी नहीं ले सकते हैं वेतन

बीसीसीआई सूत्र के अनुसार, हालांकि विक्रम लिमये ने अभी कोई सूचना नहीं दी है, लेकिन मिली जानकारी के अनुसार, वह भी अपना वेतन नहीं लेंगे। उन्हें बीसीसीआई से 50.5 लाख रुपए की रकम मिलनी थी। ऐसी संभावना है कि गुहा की तरह दो-चार दिनों में वह भी आधिकारिक रूप से अपने फैसले की सूचना बीसीसीआई को दे देंगे।

Updated on:
23 Oct 2019 06:21 pm
Published on:
23 Oct 2019 06:20 pm
Also Read
View All
कुलदीप यादव को बार-बार भारत की प्लेइंग 11 से बाहर करने पर पूर्व दिग्गज ने चेताया, बताया श्रीलंका में खिलाना क्यों जरूरी?

श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी का खुलासा, पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ने हेड कोच गौतम गंभीर को दी वार्निंग

WTC 2025-27 Points Table में टॉप-2 में जगह बनाने के लिए बांग्लादेश टीम में एक बड़ा बदलाव, लिटन दास की वापसी

Duleep Trophy: सेंट्रल जोन के कैप्टन बने रजत पाटीदार, रिंकू सिंह को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखें पूरा स्क्वाड

नए कप्तान और नए कोच के साथ बैजबॉल खेलना जारी रखेगी इंग्‍लैंड, जो रूट ने पाकिस्‍तान सीरीज से पहले दिया बड़ा बयान